{"_id":"6a8f307c10fc5cd33c017f61","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-996643-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: आभूषण चोरी और झपटमारी के मामले में एक गिरफ्तार, सात जोड़ी सोने की बालियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: आभूषण चोरी और झपटमारी के मामले में एक गिरफ्तार, सात जोड़ी सोने की बालियां बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारामुला। सोपोर पुलिस ने शहर और आसपास के इलाकों में विशेषकर बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर सोने के आभूषण चोरी और झपटमारी के कई मामलों को सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने सात जोड़ी सोने की बालियां बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चोरी का माल खरीदने का कथित आरोपी भी शामिल है।
यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन सोपोर में दर्ज मामले की जांच के दौरान हुई। सीलो की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति उसे अमरगढ़ की ओर ले गया, चाकू दिखाकर धमकाया और जबरन उसकी सोने की बालियां छीन लीं।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण, तकनीकी इनपुट, फील्ड वेरिफिकेशन और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद इश्फाक अहमद भट निवासी हरीपोरा लंगेट हंदवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई सोने की बालियां बरामद की गईं।
विज्ञापन
आगे की जांच और आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को उसके अन्य समान मामलों में कथित संलिप्तता के बारे में भी सुराग मिले। पुलिस ने कुल सात जोड़ी सोने की बालियां बरामद की हैं। इनमें से कुछ आभूषणों को दर्ज मामलों से जोड़ दिया गया है जबकि शेष आभूषणों को कानूनी प्रावधानों के तहत जब्त कर उनकी पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
जांच के दौरान पुलिस ने सैयद अहमद खान निवासी संग्रामा जो पेशे से सुनार है को भी गिरफ्तार किया। उस पर चोरी की संपत्ति प्राप्त करने वाले व्यक्ति के रूप में कथित भूमिका निभाने का आरोप है। पुलिस उसके अन्य समान मामलों से संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है।