{"_id":"5a9c46954f1c1bd9388b49e6","slug":"21520191125-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा सच्चा सौदा आईटी विंग हेड विनीत फिर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेरा सच्चा सौदा आईटी विंग हेड विनीत फिर गिरफ्तार
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
डेरा सच्चा सौदा की आईटी विंग के हेड विनीत कुमार को एक बार फिर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डेरा के साइबर स्पेशलिस्ट प्रवीण कुमार की ओर से किए गए खुलासे के पश्चात सिरसा सदर पुलिस की टीम विनीत की तलाश में शनिवार देर रात फरीदाबाद पहुंची। पुलिस ने फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी स्थित विनीत के घर में छापेमारी कर उसे दबोच लिया। उसे गिरफ्तार करके पुलिस रविवार शाम को सिरसा पहुंची और उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष पेश किया।
आरोपी विनीत डेरा की आईटी विंग का हेड था। 25 अगस्त 2017 डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने जैसे ही साध्वी रेप मामले में दोषी करार दिया तो पंचकूला व सिरसा में हजारों डेरा अनुयायी हिंसा पर उतारू हो गए। हिंसा का तांडव थमने के बाद आईटी विंग हेड विनीत ने डेरा सच्चा सौदा में लगे सारे कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर बदल दी। बदली गई हार्ड डिस्क व डीवीआर को क्षतिग्रस्त करके विनीत ने छुपाकर रख दिया। पुलिस ने हिंसा मामले की जांच करते हुए विनीत को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर क्षतिग्रस्त की गई डेढ़ सौ हार्ड डिस्क बरामद की।
दो मार्च 2018 को आईटी विंग के साइबर स्पेशलिस्ट प्रवीण कुमार की गिरफ्तारी के बाद जो नए खुलासे हुए उसने जांच एजेंसियों के कान खड़े कर दिए। प्रवीण ने खुलासा किया है कि सरकार की ओर से हरियाणा में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के बावजूद डेरा सच्चा सौदा में इंटरनेट सेवा सुचारु रूप से जारी थी। इसके लिए आईटी विंग के हेड विनीत के कहने पर साइबर स्पेशलिस्ट प्रवीण ने दिल्ली से दो आधुनिक उपकरण मंगवाकर डेरा सच्चा सौदा में लगे टॉवर और सिरसा सीमा से सटे राजस्थान गांव निठराना में लगे मोबाइल टॉवर पर लगा दिए।
विज्ञापन
सोमवार को नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाना था
गिरफ्तारी के बाद नवंबर 2017 को विनीत अदालत से जमानत मिलने पर जेल से रिहा हो गया। वह फरीदाबाद स्थित अपने घर में रहने लगा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष पेश होने के दौरान विनीत ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि ‘मैं जमानत मिलने के बाद नए सिरे से जीवन की शुरुआत करने जा रहा था, लेकिन पुलिस उसे जीने नहीं देना चाहती। कई प्रकार के आरोप लगाकर एक बार पुलिस मुझे गिरफ्तार कर चुकी है। मेरे पिता सीनियर सिटीजन हैं और हार्ट के मरीज, भाई छोटा है और पूरे परिवार की जिम्मेदारी मुझ पर है। इसके लिए मैंने कई प्राइवेट कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई कर रखा है। एक कंपनी की ओर से इंटरव्यू का बुलावा आया और सोमवार को इंटरव्यू देने जाना था। शनिवार देर रात पुलिस मुझे घर उठा लाई। पुलिस बार-बार मुझे क्यों परेशान कर रही है, ये मैं समझ नहीं पा रहा हूं।
दूसरे मुकदमे किया गिरफ्तार
डेरा आईटी विंग हेड विनीत को इस बार हिंसा मामले के सदर थाने में दर्ज 147 नंबर केस में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को लगता है कि विनीत बेगू गांव हुई हिंसा में शामिल था और उसने डेरा सच्चा सौदा से काफी अहम सबूत हिंसा के बाद छुपा दिए। डेरा में इंटरनेट सेवा चलती रहे इसके लिए उसने किसके कहने पर दिल्ली से उपकरण मंगवाकर डेरा व राजस्थान सीमा पर लगे टॉवर पर लगाए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह निर्देश विनीत को डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन कमेटी की चेयरपर्सन ने दिए थे। पुलिस उससे अभी भी दफन कई राज उगलवाना चाहती है।
पांच दिन का मिला रिमांड
आरोपी विनीत को हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट विरेन कादयान समक्ष पेश करके रिमांड मांगा गया। आरोपी का पांच दिन का रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड अवधि में आरोपी से पूछताछ कर हिंसा से जुड़े कई सबूत जुटाए जाएंगे।
-इंस्पेक्टर विनोद कुमार, इंचार्ज सदर थाना।