फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   दूसरी कक्षा की मासूम को अगवा करने का प्रयास विफल

दूसरी कक्षा की मासूम को अगवा करने का प्रयास विफल

Fri, 31 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
दूसरी कक्षा की मासूम को अगवा करने का प्रयास विफल
दूसरी कक्षा की मासूम को अगवा करने का प्रयास विफल
विज्ञापन

डबवाली। स्कूल से पैदल घर लौट रही दूसरी कक्षा की 6 वर्षीय बच्ची को वैष्णो माता मंदिर के निकट एक युवक ने बहला फुसला कर रिक्शा में बैठा लिया। इस बीच बच्ची जोर-जोर से रोने लगी तो आसपास के दुकानदार दौड़कर रिक्शा के निकट पहुंचे और बच्ची को रिक्शा से उतारा। इस बीच जबरन बच्ची को अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा युवक मौके से फरार हो गया। जबकि दुकानदारों ने रिक्शा चालक को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। रिक्शा चालक मूल रूप से बिहार निवासी रूपेश पुत्र फेको गोल चौकी पुलिस ले जाया गया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने के बाद रिक्शा चालक ने आरोपी की पहचान दर्शन पुत्र देवराज के रूप में की। पुलिस न तत्परता से कार्रवाई करते हुए फरार हुए दर्शन को भी दोपहर बाद धर दबोचा। इस बीच भारी संख्या में लोग गोल पुलिस चौकी में एकत्रित हो गए। बच्ची का पिता पंजाब क्षेत्र में पड़ने वाले एक मैरिज पैलेस में कार्य करता है। उसकी 6 वर्षीय पुत्री वीरवार की दोपहर को स्कूल से घर लौट रही थी। वैष्णो माता मंदिर के निकट दुकानदार हरनाम सिंह ने बताया कि रिक्शा पर बैठा युवक पूरी तरह से शराब के नशे में धुत्त था और बच्ची को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी दर्शन के पकड़े जाने के बाद बच्ची व उसके पिता को चौकी में बुलाया गया और बच्ची ने दर्शन को पहचान लिया। बच्ची ने पुलिस को बताया कि इसी अंकल ने उसे रिक्शा पर बिठाया और घर छोड़ने की बात की। लेकिन बच्ची ने कहा कि उसे मम्मी के पास जाना है और रोने लगी।
कैमरे खराब होने की वजह से आरोपी को पकड़ने में हुई देरी
वैष्णो माता मंदिर व अन्य प्रतिष्ठान के कैमरे खराब होने के कारण आरोपी को पकड़ने में दो-तीन घंटे का समय लग गया। इस क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाओं के साथ-साथ लूटपाट और छीना झपटी की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने वैष्णो माता मंदिर की प्रबंधक समिति सहित जिन प्रतिष्ठानों पर कैमरे लगे हैं और काम नहीं कर रहे, उन्हें कैमरे ठीक करवाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

दुकानदारों के साहस से आरोपी आया पकड़ में:
वैष्णो माता मंदिर के निकट व आसपास के दुकानदारों के साहस की बदौलत एक मासूम उस युवक का शिकार होने से बच गई। युवक ने स्कूल से घर लौट रही बच्ची को जबरन रिक्शा में बैठाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया और बच्ची द्वारा मम्मी के पास जाने की जिद्द करने और जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार रिक्शे की तरफ दौड़े। दुकानदारों ने बच्ची को सुरक्षित किया। लेकिन इसी बीच आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। दुकानदारों ने पुलिस को सूचित किया और रिक्शा चालक की मदद से आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स-
-बच्ची के अपहरण की शिकायत मिली थी। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची को युवक के चंगुल से दुकानदारों ने छुड़वा लिया। युवक मौके से भागने में कामयाब हो गया था। जिसे बाद में पकड़ लिया गया।
-कैलाश, गोल डिग्गी चौकी प्रभारी।
फोटो : 19
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed