फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   350 नशीली प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक युवक काबू

350 नशीली प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक युवक काबू

Thu, 28 Feb 2019 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
350 नशीली प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक युवक काबू
नशे की 350 प्रतिबंधित गोलियों के साथ युवक काबू
विज्ञापन

सिरसा। जिला भर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की थाना शहर डवबाली पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मंडी डबवाली क्षेत्र से एक युवक को काबू कर उसके कब्जा से 350 नशीली प्रतिबंधित गोलीयां बरामद की है। पकड़े गये आरोपी की पहचान मोनूनिवासी भाटी कालोनी मंडी डबवाली के रूप में हुई है। आरोपी से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना शहर डवबाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना शहर डबवाली के उप निरीक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान नजदीक रामबाग फाटक मंडी डबवाली क्षेत्र मे मौजूद थी कि इस दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की। शक होने पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से नशीकी 350 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed