फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बिजली कर्मचारी बनकर ले गया बिल की राशि, नहीं भरा बिल

बिजली कर्मचारी बनकर ले गया बिल की राशि, नहीं भरा बिल

Sun, 14 Oct 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मचारी बनकर ले गया बिल की राशि, नहीं भरा बिल
बिजली कर्मचारी बनकर ले गया बिल की राशि, नहीं भरा बिल
विज्ञापन

सिरसा। शहर के हुडा सैक्टर-20 में एक युवक बिजली निगम का कर्मचारी बनकर गया और एक मकान में किराए पर रह रहे व्यक्ति से बिल भरने के नाम पर करीब 13875 हजार रुपये की राशि लेकर चला गया। युवक ने बिल नहीं भरा। निगम की ओर से मकान मालिक को जुर्माने सहित बिल भेजा गया तो उसे मामले का पता चला। इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस को दी शिकायत में मदनलाल ने बताया कि उसका हुडा सेक्टर में मकान है। मकान में उसके किराएदार रहते हैं। उसने बताया कि वह कुछ समय से बाहर गए हुए थे। बिजली के बिल व अन्य कार्य मकान मालिक की अनुपस्थिति में वह खुद ही करता है। 30 सितंबर को मकान का बिजली का बिल आया। न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी दीपक सोनी, जिसने अपने आप को बिजली निगम का कर्मचारी बताया। दीपक ने उसे बताया कि बिल भरने के लिए कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। यहीं बिल भर देगा। दीपक ने एक रसीद काटकर उसे पकड़ा दी और 13857 रुपए की राशि लेकर चला गया। 3 अक्तूबर को उसके पास फिर से बिल का मेसेज आया। जिसमें जुर्माने सहित करीब 14200 रुपए की राशि डाल दी गई। जब उसने निगम कार्यालय में जाकर रसीद दिखाई तो अधिकारियों ने इसे फर्जी बताया। उसने तुरंत मकान मालिक को इस बारे सूचित किया। जिसके बाद उसे जुर्माने सहित दोबारा से बिल की राशि भरनी पड़ी। इसके बाद उसने न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी दीपक से बातचीत की, लेकिन उसने कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दिया। शुक्रवार शाम उसने इस संबंध में हुडा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed