फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डेरा प्रकरण के बाद सिरसा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता प्रशासन

डेरा प्रकरण के बाद सिरसा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता प्रशासन

Sat, 23 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
डेरा प्रकरण के बाद सिरसा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के साध्वी यौन शोषण मामले में जेल जाने के बाद सिरसा में आम जनजीवन पटरी पर लौट आया है लेकिन सुरक्षा प्रबंध पहले की भांति कड़े हैं। डेरा इलाके में रहने वाले हजारों डेरा अनुयायियों के दिलों में धधक रही रोष की भावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई जोखिम उठाना नहीं चाहता। इसलिए सिरसा में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती शहर के चप्पे-चप्पे पर है। खासकर डेरा सच्चा सौदा इलाके से लेकर लघु सचिवालय तक की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ के कंधों पर हैै।
डेरा प्रमुख की रणजीत व पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में लगातार सीबीआई कोर्ट में हो रही पेशी के चलते सिरसा में अलर्ट है। इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के परिवार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा प्रबंधों के दृष्टिगत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने अपने कार्यालय में जिले के सभी थाना प्रभारियों व अधिकारियों की बैठक ली। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि बेशक डेरा प्रकरण के बाद अब जिले में शांति है लेकिन सुरक्षा को लेकर सभी सतर्क रहें। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे मौके पर असामाजिक तत्व गलत हरकत करने से बाज नहीं आते। इसलिए सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों पर नजर रखें। एसपी ने कहा कि अदालतों में चल रहे मुकदमों की जोरदार ढंग से पैरवी करें ताकि अपराध करने वाला किसी भी साक्ष्य का फायदा उठाकर सजा से न बच पाए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने थाना क्षेत्रों के बैंक, पेट्रोल पंप, शिक्षण संस्थानों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा धर्मशालाएं, होटल, साइबर कैफे में रुकने वालों की जांच पड़ताल करें और संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिला के साथ लगती पंजाब व राजस्थान सीमा पर स्थापित नाकों के अलावा अन्य संदिग्ध मार्गों पर औचक नाकाबंदी की जाए। इस अवसर पर एएसपी नीतिका गहलोत, डीएसपी विजय कक्कड़, दलीप सिंह, कुलदीप बेनीवाल, रविंद्र सिंवर, रतनदीप बाली सहित जिला के सभी थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज व विभिन्न सैलों के इंचार्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन


डेरा का गद्दी दिवस आज, लौटी चहल-पहल
डेरा सच्चा सौदा का गद्दी दिवस शनिवार को है। हरसाल गद्दी दिवस पर डेरा में बडे़ स्तर पर आयोजन होते हैं और लाखों अनुयायी डेरा में पहुंचकर पर्व की भांति ये दिन मनाते हैं। ऐसा पहली बार है कि डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन की ओर से गद्दी दिवस नहीं मनाया जा रहा, लेकिन अनुयायियों की चहल-पहल डेरा में होने लगी है। शाह मस्ताना द्वारा बनाए गए पुराने डेरा में सैकड़ोें अनुयायियों का आना लगा हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर डेरा में आने वाले लोगों पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है। डेरा अनुयायियों का मानना है कि उनके गुरु ने विश्व पर मंडरा रहे संकट को अपने ऊपर लेकर खुद जेल जाने का निर्णय लिया है। जेल में जल्द ही उनकी साधना पूरी हो जाएगी और वे फिर से डेरा में आकर गद्दी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरमेल के साथियों तक पहुंची सीआईए, फिर लिया जाएगा रिमांड
रिमांड में चल रहे डेरा मुखी की गाड़ियों के मैकेनिक हरमेल सिंह के साथियों तक सीआईए पहुंच चुकी है। हरमेल की रिमांड अवधि शनिवार को समाप्त हो जाएगी और सीआईए उसे अदालत में पेश करेगी। सीआईए को लगता है कि हरमेल का एक बार फिर से पुलिस रिमांड लेने की जरूरत है क्योंकि उसे हरमेल से काफी कुछ उगलवाना है। सीआईए इंचार्ज राजा राम का कहना है कि सीआईए हरमेल के साथियों की जी जान से तलाश कर रही है। शनिवार दोपहर हरमेल को दोबारा कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि हरमेल सात दिनों तक डिंग पुलिस के हवाले था। डिंग पुलिस रिमांड अवधि में उससे ज्यादा कुछ उगलवा नहीं पाई। इसके बाद एसपी ने डिंग थाना इंचार्ज जंगीर सिंह का तबादला करके यह मामला सीआईए को सौंप दिया। सीआईए को हरमेल से पूछताछ का ज्यादा समय नहीं मिला है। हरमेल बहुत शातिर किसम का व्यक्ति है जो पुलिस को लगातार गुमराह किए जा रहा है। ऐसे में अगर सीआईए उसका फिर से रिमांड हासिल कर पाती है तो हरमेल के दिल में दफन राज खुलकर सामने आ सकते हैं।

रणजीत और छत्रपति हत्याकांड में लगातार पेशी के चलते छत्रपति परिवार की सुरक्षा बढ़ाई
डेरा प्रकरण के बाद सिरसा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता प्रशासन
शहर के चप्पे-चप्पे पर सीआरपीएफ जवानों की तैनाती, डेरा पर हुई कानूनी कार्रवाई को लेकर अभी भी अनुयायियों में है रोष
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों के साथ बैठक करके दिए सुरक्षा प्रबंधों में लापरवाही न बरतने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed