फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   किसान एक्सप्रेस से गिरकर कालांवाली के युवक की मौत

किसान एक्सप्रेस से गिरकर कालांवाली के युवक की मौत

Tue, 04 Dec 2018 02:19 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
किसान एक्सप्रेस से गिरकर कालांवाली के युवक की मौत
किसान एक्सप्रेस से गिरकर कालांवाली के युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ओढां। क्षेत्र के गांव बड़ागुढ़ा के निकट किसान एक्सप्रेस में सिरसा से कालांवाली लौटते वक्त एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। कुछ देर बाद लोगों ने शव को पड़े देखा तो रेलवे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करवाई। मृतक युवक की पहचान गांव कालांवाली निवासी करीब 25 वर्षीय रोहित सिंगला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रोहित सिरसा में अपने मामा के पास एक दुकान पर काम करता था। रोजाना वह रात्रि को किसान एक्सप्रेस पर गांव लौटता था। रात्रि को वह किसान एक्सप्रेस में घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव बड़ागुढ़ा के निकट पैर फिसलने से वह ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के जाने के बाद आसपास के लोगों ने रेलवे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पहचान के बाद अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस ने सुबह परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed