फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अंकित भादू ने सिरसा के रहने वाले युवक की आईडी पर ले रखा था मोबाइल सिम

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अंकित भादू ने सिरसा के रहने वाले युवक की आईडी पर ले रखा था मोबाइल सिम

Sun, 19 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अंकित भादू ने सिरसा के रहने वाले युवक की आईडी पर ले रखा था मोबाइल सिम
गंगानगर पुलिस की स्पेशल टीम ने सिरसा से तीन युवकों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

सिरसा। राजस्थान के सादुल शहर में हरियाणा पुलिस की मोस्ट वांटेड गैंगस्टर के साथ हुई मुठभेड़ मामले में गंगानगर पुलिस की स्पेशल टीम सिरसा से तीन लोगों को हिरासत में लेकर गई है। मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर अंकित भादू भागने में कामयाब हो गया था, लेकिन उसका मोबाइल व बैग खेतों से गंगानगर पुलिस को मिल गया। सिम आईडी से खुलासा हुआ है कि गैंगस्टर अंकित भादू ने सिरसा के बेगू रोड क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की आईडी पर सिम लिया हुआ था। वीरवार को गंगानगर पुलिस की स्पेशल टीम सिरसा पहुंची और सीआईए थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके बाद दोनों टीमें संयुक्त रूप से उक्त युवक के घर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया।
गंगानगर पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त युवक से पूछताछ में पता चला है कि मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अंकित भादू को हरियाणा पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत एक कर्मी सिरसा में फरारी कटवा रहा था। इस पुलिस कर्मी ने एक दिन अंकित भादू को उक्त युवक के पास ठहराया और सिम लेने के लिए उसकी आईडी गैंगस्टर को दिलवाई। 11 अगस्त को गैंगस्टर अंकित भादू सिरसा के डबवाली क्षेत्र में था। 12 अगस्त को वह राजस्थान सीमा में दाखिल हुआ। पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच गैंगस्टर की लोकेशन चैक करते हुए उसके करीब पहुंच गई। इसके बाद सादुल शहर में पंचकूला पुलिस की अंकित भादू से मुठभेड़ हो गई। भागते समय उसका बैग खेतों में गिर गया। गंगानगर पुलिस सिरसा के बेगू रोड निवासी उक्त युवक के अलावा डिंग क्षेत्र में रहने वाले दो युवकों को भी हिरासत में लिया। तीनों युवकों को गंगानगर पुलिस अपने साथ ले गई। इस संबंध में सादुल शहर थाना प्रभारी बलराज सिंह मान का कहना है कि इस केस के संबंध में गंगानगर पुलिस की गई टीमें लगी हुई हैं। जो भी इस मामले में संलिप्त है उसकी धड़पकड़ की जा रही है।
विज्ञापन

गंगानगर पुलिस की टीम सिरसा आई थी। इसके बाद गंगानगर पुलिस सिरसा सीआईए को लेकर बेगू रोड स्थित एक युवक के घर पहुंची। उक्त युवक लिफाफे की दुकान में काम करता है। गैंगस्टर अंकित भादू के साथ 12 अगस्त को सादुल शहर में पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। जांच में गंगानगर पुलिस को अंकित भादू का मोबाइल खेतों में पड़ा मिला। मोबाइल सिम की आईडी का संबंध उक्त युवक से है। गंगानगर पुलिस युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार, इंचार्ज कीर्ति नगर चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed