{"_id":"5be5f16dbdec227eda0317a0","slug":"161541796205-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हले किया दुष्कर्म फिर दिया शादी करने का झांसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हले किया दुष्कर्म फिर दिया शादी करने का झांसा
Updated Sat, 10 Nov 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोपी गिरफ्तार
सिरसा। शहर का एक युवक शादी का झांसा देकर एक युवक युवती से कई दिनों तक दुराचार करता रहा। महिला ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इनकार कर दिया। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस को दिए बयान में 24 वर्षीय पीड़ित युवती ने बताया कि वह प्राइवेट जॉब करती है। 15 दिसंबर 2017 को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान नई हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी दरिया सिंह जबरन उनके घर घुस आया और उसके साथ दुराचार किया। युवती का आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। डर के मारे युवती ने परिजनों को घटना के बारे में नहीं बताया। कुछ दिन बाद दरिया सिंह उसके पास आया और उससे शादी करने का वादा किया। इसके बाद से दरिया सिंह उससे संबंध बनाता रहा। वीरवार को उसने दरिया सिंह से शादी का वादा पूरा करने को कहा तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। उसने परिजनों को सारी आपबीती बताई तो परिजन उसे लेकर महिला पुलिस थाने पहुंचे।
कोट्स
------------
युवती की शिकायत पर आरोपी दरिया सिंह के खिलाफ दुष्कर्म व मारने की धमकी का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार दोपहर आरोपी को मजिस्ट्रेट समक्ष पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी दरिया सिंह पर युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करने का आरोप है।
विज्ञापन
सुनीता रानी, प्रभारी महिला थाना सिरसा।