फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   दोस्त ने ही ले ली दोस्त की जान

दोस्त ने ही ले ली दोस्त की जान

Fri, 11 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
दोस्त ने ही ले ली दोस्त की जान
दोस्त ने ही ले ली दोस्त की जान
विज्ञापन

कनपटी और सीने पर मारी गोलियां, बाइक लेकर हो गया फरार
कुछ समय पूर्व हुई थी दोनोें में अनबन, दी थी जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां।
गांव रोड़ी में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंचाया। हत्या की वजह आपसी अनबन माना जा रहा है। आरोपी मौके से फरार है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
वीरवार सुबह करीब पौने सात बजे गुरलाल उर्फ सोना अपने कमरे में सो रहा था। उसके पिता नरेंद्र सिंह ने जब पशुओं को चारा डालते समय गोली चलने की आवाज सुनकर कमरे में जाकर देखा तो 25 वर्षीय गुरलाल सिंह चारपाई पर पड़ा था और उसके सिर और सीने से खून बह रहा था। नरेंद्र सिंह ने जब शोर मचाया तो उसने देखा कि इसी गांव का धर्मेंद्र सिंह गुरलाल की मोटरसाइकिल लेकर भाग रहा था। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी शिव नारायण शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


आपस में दोस्त थे दोनों
बताया गया कि आरोपी धर्मेंद्र और मृतक गुरलाल सिंह दोनों की मित्रता थी। धर्मेंद्र सिंह मूल रूप से पंजाब से है लेकिन वह पिछले कई वर्षाें से रोड़ी में ही रह रहा था। उक्त दोनों के बीच करीब तीन माह पूर्व किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी, जिसके चलते धर्मेंद्र ने गुरलाल सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। दोनों के बीच कुछ दिन पूर्व ही हुई सुलह के बाद धर्मेंद्र का गुरलाल के साथ पुन: बोलचाल और आना-जाना भी शुरू हो गया था। मृतक के पिता के अनुसार गुरलाल सिंह घर के पीछे के भाग में बने कमरे में अक्सर अकेला ही रहता था और उसके पास अक्सर लोग आते-जाते रहते थे। जिस पर उसने कभी भी ये ध्यान नहीं दिया कि गुरलाल के पास कौन आता-जाता है। आरोपी ने इस घटना को अंजाम वीरवार अलसुबह दिया, जिससे ये कयास लगाया जा रहा है कि आरोपी रात्रि में गुरलाल सिंह के पास सोया हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आरोपी रात्रि को गुरलाल के पास सोया था या नहीं और उसने इस हत्याकांड को अंजाम किस उद्देश्य से दिया। रात को घटनास्थल पर और कौन-कौन लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गोलियां मारी थी आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी ने गुरलाल सिंह को कनपटी और सीने में दो गोलियां मारी थीं। पुलिस ने घटनास्थल से 12 बोर के कारतूस का एक खाली खोल बरामद किया है। पुलिस ने जांच में सामने आया है कि आरोपी ने गुरलाल सिंह पर उस समय गोली चलाई जब सोया हुआ था। सूचना के बाद सीन-ऑफ क्राइम से डॉ. अजमेर सिंह और सीआईए प्रभारी राजा राम, डबवाली सीआईए प्रभारी कर्म सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से खाली फ्रूटी और सिल्वर पेपर सहित कुछ अन्य सामान बरामद किया है, जिससे ये कयास लगाया जा रहा है कि रात को घटनास्थल पर नशे का सेवन किया गया था। घटना के बाद आरोपी धर्मेंद्र मृतक गुरलाल सिंह की बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक गुरलाल सिंह विवाहित था और उसकी पत्नी को कुछ दिन पूर्व ही लड़का हुआ था, जिसके चलते वह प्रसव के दौरान अपने मायके में थी।

बॉक्स
पुलिस ने मृतक के पिता नरेंद्र सिंह के ब्यान पर धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद आरोपी फरार है, उसक ी तलाश के लिए छापेमारी कर जा रही है। हत्या के कारणों का पता आरोपी के गिरफ्त में आने के बाद ही चल पाएगा।
-शिव नारायण शर्मा, थाना प्रभारी रोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed