फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डेरा सच्चा सौद प्रकरण:

डेरा सच्चा सौद प्रकरण:

Mon, 08 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौद प्रकरण:
डेरा सच्चा सौद प्रकरण: सुरक्षा बलों पर हमले का एक ओर आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सिरसा। डेरा विवाद को लेकर सिरसा में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने आरोपी जोगिंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस ने आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जोगिंद्र सिंह डेरा सच्चा सौदा के पास स्थित शाह सतनाम नगर का रहने वाला है। उस पर आगजनी करने, सुरक्षा बलों पर हमला, देशद्रोह व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।

गौरतलब है कि साध्वी यौन शोषण मामले में पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने 25 अगस्त 2017 को फैसला सुनाना था। डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन ने अदालत के संभावित फैसले को भांपते हुए डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का 15 अगस्त को जन्मदिन सप्ताह मनाने का फैसला किया। जन्मदिन सप्ताह मनाने के लिए देशभर से लाखों अनुयायी डेरा सच्चा सौदा पहुंचे। डेरा प्रबंधन समिति व तमाम कमेटियों के पदाधिकारियों की डेरा में बैठक कर संभावित फैसले के बाद की योजना तैयार की। 17 अगस्त 2017 को डेरा मुखी की अगुवाई में डेरा प्रबंधन समिति की अहम पदाधिकारियों व करीबियों की बैठक हुई। इस बैठक में हनीप्रीत इंसां, आदित्य इंसां, पवन इंसां, डॉ पीआर नैन, गोलो मौसी, नवीन कुमार उर्फ गोभी, अभिजीत व बेयंत कौर भी शामिल थी। साजिश रचे जाने के बाद 17 अगस्त से 23 अगस्त 2017 तक डेरा में आए अनुयायियों से कहा गया कि अगर गुरू जी के खिलाफ कोर्ट का फैसला आता है तो चुपचाप नहीं बैठना है, चाहे अपनी जान तक क्यों न देनी पड़े। 25 अगस्त को सीबीआई कोर्ट ने जैसे ही गुरमीत राम रहीम को साध्वी रेप केस में दोषी करार दिया तो सिरसा में हिंसा भड़क उठी। डेरा अनुयायियों ने बेगू बिजली घर व वीटा मिल्क प्लांट में पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी। इसके बाद हजारों अनुयायियों ने बेगू रोड स्थित जगदंबे पेपर मील के पास सुरक्षा बलों पर फायरिंग की। सुरक्षा बलों की दंगा विरोध कार्रवाई छह उपद्रवियों की मौत हो गई। हिंसा के बाद से अब तक सिरसा पुलिस 105 से अधिक आरोपी उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed