फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   हुडा विभाग का जेई रिश्वत लेते रंगे हाथों गिर तार

हुडा विभाग का जेई रिश्वत लेते रंगे हाथों गिर तार

Sat, 17 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
हुडा विभाग का जेई रिश्वत लेते रंगे हाथों गिर तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को सिरसा हुडा विभाग कार्यालय में कार्यरत एक जेई को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जेई ने काम करने की एवज में 25 हजार रुपये की डिमांड की थी।
अग्रसेन कॉलोनी गली जीके अग्रवाल वाली निवासी अजय नंदा की हुडा सेक्टर 20 में दुकान बूथ नंबर 105 है। जिसकी कंप्लीटेशन के लिए उसने आवेदन किया था। आरोप है कि विभाग के जेई मनोज कुमार ने इस सर्टिफिकेट के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में सौदा 25 हजार रुपये में तय किया गया। इसके बाद अजय नंदा ने विजिलेंस इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा से शिकायत की। विजिलेंस ने घूसखोर जेई को धर दबोचने के लिए टीम का गठन किया और जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। जिस पर नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया और विजिलेंस टीम ने केमिकल लगे नोट अजय नंदा को थमाए और इशारा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अजय नंदा ने शुक्रवार दोपहर को जैसे ही घूस की राशि जेई मनोज कुमार को दी और इशारा किया, उसी समय विजिलेंस की टीम ने जेई मनोज कुमार को धर दबोचा। हाथ धुलाने पर पानी का रंग लाल हो गया। उसके कब्जे से केमिकल लगे 25 हजार रुपये भी बरामद हो गए। विजिलेंस टीम ने जेई को गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा का कहना है कि आरोपी जेई को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को शनिवार सुबह अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed