फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   महिला बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

महिला बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 08 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
महिला बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
जिला जेल में महिला बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला बंदी कई दिनों से बीमार थी लेकिन जेल प्रशासन ने उसे उचित उपचार उपलब्ध नहीं करवाया। वीरवार को मजिस्ट्रेट ने महिला के परिजनों का बयान दर्ज किया। परिजनों ने अपने बयानों में जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
मृतका महिला की बेटी कोमल का कहना है कि छह माह पहले उसकी मां सती देवी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। तभी से उसकी मां जेल में बंद थी। पिछले दो-तीन दिन से उसकी मां की तबियत खराब थी, लेकिन जेल प्रशासन ने उपचार में लापरवाही की, जिससे उसकी मां की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन कैदियों को उचित उपचार मुहैया नहीं करवा रहा है, जिसके कारण काफी कैदी बीमार हैं। जांच अधिकारी पूनम चंद का कहना है कि महिला बंदी की मौत बीमारी के कारण हुई है। मजिस्ट्रेट ने परिजनों का बयान दर्ज किया है। वीरवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


अचानक हुई तबियत खराब
महिला बंदी को सांस की बीमारी थी। गत दिवस उसे अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था। तबियत ठीक होने पर उसे वापस जेल में ले जाया गया। रात को अचानक उसकी तबियत खराब हुई, उसे अस्पताल में लाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित भादू, जेल अधीक्षक सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed