{"_id":"5ca10605bdec22144c19327a","slug":"141554056709-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
ओढां। शनिवार को ओढां में सहकारी समिति बैंक के निकट घटित हुई सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दंपति में से युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के ब्यान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया।
नुहियांवाली निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र कुमार अपनी पत्नी इंदू व बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर ओढां अस्पताल में अपनी पत्नी को दिखाने आ रहा था। सहकारी समिति बैंक के निकट हाइवे के बीच बने कट से जैसे ही वह बाइक को दूसरी साइड क्रास करने लगा तो एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट मेें ले लिया। इस दुघर्टना में सुरेंद्र व इन्दू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें ओढां के बाद सिरसा रैफर कर दिया गया था लेकिन सुरेंद्र ने रोहतक ले जाते समय बीच रास्ते दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि इस संबंध में परिजनों के ब्यान पर कार चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था। दुर्घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।