{"_id":"5b66109c4f1c1b05468b5ec5","slug":"141533415580-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुल के निकट ऑटो पलटने से एक महिला की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुल के निकट ऑटो पलटने से एक महिला की मौत, दो गंभीर
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुल के निकट ऑटो पलटा, एक महिला की मौत
सिरसा। हिसार रोड स्थित दिल्ली पुल के निकट शुक्रवार की सायं को डिंग मोड़ जा रहा एक ऑटो आवारा पशु के आगे से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। ऑटो चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। मृतक महिला की पहचान सिरसा के इंद्रा विकास कॉलोनी निवासी करीब 27 वर्षीय सीमा पत्नी सोमनाथ के रूप में हुई है। जबकि घायलों में खैरपुर निवासी सीता व सुखी शामिल हैं। सिरसा से ऑटो में सवार महिलाएं डिंगमोड़ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। दिल्ली पुल के निकट आवारा पशु के अचानक आगे आ जाने से ऑटो चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो रोड किनारे पलट गया। ऑटो पलटने से ऑटो में सवार महिलाएं घायल हो गई। आसपास के लोगों ने सभी को अस्पताल में पहुंचाया। जहां सीमा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि सीता व सुखी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में अग्रोहा रेफर कर दिया। पुलिस ने सुबह परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।