फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी का ड्राईवर पंजाब में शराब से भरी गाड़ी सहित गिरफ्तार

सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी का ड्राईवर पंजाब में शराब से भरी गाड़ी सहित गिरफ्तार

Sat, 08 Sep 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी का ड्राईवर पंजाब में शराब से भरी गाड़ी सहित गिरफ्तार
सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी का ड्राईवर पंजाब में शराब से भरी गाड़ी सहित गिरफ्तार
विज्ञापन

सीआईए पुलिस ने की कार्रवाई, बप्पां से ले जाई जा रही थी शराब
ओढां। सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी के ड्राईवर को बठिंडा सीआईए पुलिस ने शराब से भरी गाड़ी साथ काबू किया है। जबकि तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये घटना क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद लोग इस पर अलग-अलग तरीके से टिप्पणी करते नजर आए।
जानकारी के अनुसार सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी के ड्राईवर तरसेम सिंह को बठिंडा सीआईए पुलिस ने वीरवार रात गांव जग्गाराम तीर्थ के निकट शराब से भरी गाड़ी सहित काबू किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान तीन आरोपी भागने में कामयाब रहे जबकि तरसेम को मौके से काबू कर लिया गया। सीआईए प्रभारी तेजिन्द्र सिंह ने बताया कि टाटा-सुमो गाड़ी से पुलिस ने 44 पेटी देसी शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि तरसेम को काबू कर लिया है जबकि गुरसेवक सिंह, अंग्रेज सिंह व जगतार सिंह निवासी रोड़ी, फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस के मुताबिक उक्त शराब गांव बप्पां से पंजाब के गांव जग्गाराम तीर्थ में ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

बॉक्स
--------------------
आरोपी चालक तरसेम मेेरी गाड़ी चलाता है। वह पहले टैक्सी चलाया करता था। वह मेरे पास करीब चार माह पहले ही आया था। वीरवार शाम सात बजे तरसेम मुझे छोडक़र घर चला गया था। मैँ कालांवाली में डोर-टू-डोर अभियान चलाने में व्यस्त था। शुक्रवार सुबह तरसेम के परिजन मेरे पास आए। परिजनों ने बताय तरसेम रात से घर नहीं आया। इसके बाद पता चला कि पंजाब पुलिस ने उसे शराब सहित पकड़ा है। इस मामले में मेरा कोई लेना-देना नहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरणजीत सिंह रोड़ी, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed