फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पिकअॅप गाडी व बाईक की टक्कर, दो युवक जख्मी

पिकअॅप गाडी व बाईक की टक्कर, दो युवक जख्मी

Thu, 14 Mar 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
पिकअॅप गाडी व बाईक की टक्कर, दो युवक जख्मी
गाड़ी और बाइक की टक्कर में दो घायल
विज्ञापन

कालांवाली। बुधवार सुबह देसू-तख्तमल रेलवे फाटक के पास एक पिकअॅप गाडी व बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। जिन्हें सहारा कल्ब की एंबुलेंस की सहायता से कालांवाली के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से उन्हें सिरसा रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पिकअप गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार गांव कालांवाली निवासी राम सिंह पंजाब के तलवंडी साबो के एक निजी कॉलेज में छात्र है। वह बुधवार को तलवंडी जाने वाली बस में जाने के लिए वह अपनी बाइक पर परिजन महक सिंह के साथ देसू रोड रेलवे फाटक पर जा रहा था। फाटक के पास सामने से आ रही एक पिकअप गाडी ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सहारा कल्ब की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और लोगों के सहयोग से दोनों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर सिरसा रेफर कर दिया गया। हादसे में महक सिंह की एक टांग में फैक्चर हुआ है। वहीं राम सिंह के शरीर पर कई हिस्सों पर चोट लगी है। बाइक को टक्कर मारने वाली पिकअॅप गाडी गांव फग्गू की बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed