डबवाली। मंडी डबवाली में स्थित पंजाबी धर्मशाला के निकट एक महिला का नकदी से भरा पर्स किसी ने चुरा लिया। कुछ देर बाद महिला ने पर्स संभाला तो उसे घटना बारे पता चला, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को इस संबंधी जानकारी दी।
पुलिस को दी शिकायत में गांव डबवाली निवासी महिला हरबंस कौर ने बताया कि 6 अप्रैल की शाू को वह मंडी डबवाली से 1.40 लाख रुपये लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान पंजाबी धर्मशाला के निकट कोई उसका पर्स चुरा कर ले गया। कुछ देर बाद उसे पर्स के चोरी होने बारे पता चला। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मुनीश कुमार ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। आसपास लगे कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। जल्द चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।