{"_id":"5c8be1f5bdec22145411f9e3","slug":"101552671221-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 ग्राम 60 मिली ग्राम हैरोईन के साथ युवक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 ग्राम 60 मिली ग्राम हैरोईन के साथ युवक काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
सिरसा। जिलाभर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान गांव सिकंदरपुर क्षेत्र से एक युवक को 25 ग्राम 60 मिली ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। युवक की पहचान गुरविंद्र सिंह निवासी सिकंदरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ थाना सदरसिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
सीआईए सिरसा पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव सिकंदपुर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की, तो शक के बिनाह पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 25 ग्राम 60 मिली ग्राम हेरोइन बरामद की। युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और विस्तार से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुडे़ अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।