फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   नर कंकालों के राज से पर्दा उठाने के प्रति गंभीर नजर नहीं आई सरकार

नर कंकालों के राज से पर्दा उठाने के प्रति गंभीर नजर नहीं आई सरकार

Mon, 11 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
नर कंकालों के राज से पर्दा उठाने के प्रति  गंभीर  नजर नहीं आई सरकार
सर्च ऑपरेशन खत्म, नहीं हुई डेरे में खुदाई
विज्ञापन


नहीं उठ पाया सच्चा सौदा परिसर में नर कंकालों के रहस्य से पर्दा
डेरे के कई पूर्व साधुओं ने किया है डेरे में नर कंकाल होने का दावा

हितेश चतुर्वेदी
सिरसा।
सच्चा सौदे डेरे की जमीन में दफन राज सामने नहीं आए। कोर्ट कमिश्नर की देखरेख में शुक्रवार को शुरू हुआ तलाशी अभियान तीसरे दिन रविवार को खत्म हो गया। इसी के साथ डेरे में नर कंकाल होने के रहस्य से पर्दा भी नहीं उठ पाया। कहा जा रहा है कि सर्च टीम ने डेरे में जमीन की खुदाई में दिलचस्पी ही नहीं दिखाई। हालांकि, इसकी आशंका तभी हो गई थी जब डीजीपी बीएस संधू ने कहा था कि नर कंकाल होने का यदि कोई व्यक्ति दावा कर रहा है तो उसे पुलिस में लिखित शिकायत करनी चाहिए। चूंकि लिखित शिकायत हुई नहीं तो नर कंकाल की तलाश भी नहीं की गई।
बता दें कि डेरे के पूर्व साधुओं ने दावा किया है कि सच्चा सौदा डेरे के परिसर में कई लोगों को मार कर दबा दिया गया है। कहा जाता है कि ये वे लोग हैं जिन्होंने सच्चा सौदे में जारी अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ आवाजें उठाईं और डेरा प्रमुख के इशारे पर इनकी आवाजों को सदा के लिए खामोश कर दिया गया। ऐसी घटनाओं का राज बाहर जाहिर न हो इसलिए लाशों को डेरा के बाग और खेतों में दफना दिया गया। इसलिए लोग चाहते थे कि सरकार डेरा में सर्च ऑपरेशन चलाकर इस राज से पर्दा उठाया जाए।
विज्ञापन

डेरा प्रमुख के जेल जाने के 15 दिनों बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर डेरे में कोर्ट कमिश्नर अनिल कुमार सिंह पवार की देखरेख में सर्व ऑपरेशन शुरू हुआ। सर्च आपरेशन से जहां कई आरोपों की पुष्टि हो रही है, वहीं सबसे बड़े रहस्य से पर्दा उठाना बाकी रह गया। जमीनों की खुदाई नहीं होेने से नर कंकाल का मामला दबा ही रह गया। प्रशासन के प्रवक्ता सतीश मेहरा स्वीकार कर रहे हैं कि सर्च ऑपरेशन पूरा हो गया है, लेकिन डेरे की जमीनों की खुदाई नहीं की गई। जबकि डेरा सच्चा सौदा यह स्वीकार कर रहा है कि डेरे की जमीन में नर कंकाल हैं। ये नर कंकाल उन डेरा प्रेमियों के हैं, जिनकी अंतिम इच्छा थी कि उनकी मौत के बाद उनका शव डेरे की जमीन में दफन दिया जाए, ताकि मोक्ष की प्राप्ति हो। डेरे के इस दावे की सचाई भी तभी सामने आएगी जब खुदाई करके नर कंकालों को बाहर निकालकर उनकी जांच की जाए। जांच से साफ हो जाएगा कि जिस शख्स का शरीर दफन किया गया उसकी मौत प्राकृतिक थी या हत्या हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

डेरा प्रमुख की लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन गायब

सौ से अधिक कारोें का था कलेक्शन था डेरा मुखी के पास

सिरसा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अपने आपको सर्वगुण संपन्न मानता था। वह अभिनेता, गायक, लेखक, निदेशक होने के साथ-साथ अपनी लग्जरी कारों की डिजाइनिंग खुद तैयार करके अपनी पसंद के हिसाब से मॉडीफाई करवाता था। डेरा प्रमुख के पास करीब 100 से ज्यादा लग्जरी कारों का कलेक्शन था, लेकिन डेरा सच्चा सौदा में सर्च ऑपरेशन के दौरान कारों का कलेक्शन नहीं मिला।

24 अगस्त से डेरा सच्चा सौदा के चारों तरफ कर्फ्यू लगा है और हर तरफ सुरक्षा बलाें की घेराबंदी है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि डेरा से बाबा की लग्जरी कारों का कलेक्शन कैसे गायब हो गया? डेरा चीफ की फिल्मों में इन कारों को दिखाया जाता था। प्रशासन की ओर से अभी तक सर्च ऑपरेशन में कारों के कलेक्शन का जिक्र नहीं है। इससे जाहिर होता है कि डेरा प्रबंधन ने सर्च ऑपरेशन से पहले सबूत मिटाने के साथ बाबा की लग्जरी कारों के कलेक्शन को भी ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed