फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cricketers honoured for their outstanding performance

Sirsa News: उम्दा प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Cricketers honoured for their outstanding performance
विजेता टीमों के ​खिलाड़ियों के साथ मुख्याति​थि वेद बैनीवाल।
सिरसा। सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बेनीवाल ने कहा कि युवा क्रिकेटर कनिष्क चौहान भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम में इंग्लेंड में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। वे सोमवार को सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन




इस दौरान हाल ही में अंडर-19 की विजेता बनी सिरसा की टीम और अंडर-23 की फाइनल तक पहुंची क्रिकेट टीम को किया गया। डॉ. वेद बेनीवाल ने कहा कि सिरसा का यह उभरता सितारा क्रिकेट के प्रति अपने समर्पण से भारत की अंडर-19 क्रिकेट का हिस्सा बना है जो न केवल सिरसा बल्कि समूचे हरियाणा के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन


डॉ. वेद बेनीवाल ने कहा कि वे हर खिलाड़ी को एक बड़ा मंच देने के लिए तत्पर हैं, बशर्ते वह मैदान पर परफॉरमेंस दे। उनके जीवन में सिफारिश नाम के शब्द की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अनुभव से कहते हैं कि कनिष्क चौहान में क्रिकेट की जो भूख है, उसी के चलते वह एक दिन सीनियर भारतीय क्रिकेट में भी अपना स्थान बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पूर्व चयनकर्ता हितेश ने कहा कि क्रिकेटर्स को उनका असली मंच वे खुद अपनी प्रतिभा से दे सकते हैं। इस प्रतिभा को निखारने के लिए संसाधनों व अवसर देने का कार्य डॉ. वेद बेनीवाल के साथ वे स्वयं तथा सिरसा क्रिकेट टीम के मुख्य प्रशिक्षक जसकरण सिंह के साथ सदैव तत्पर हैं।

कार्यक्रम के दौरान टीम के मुख्य प्रशिक्षक जसकरण सिंह ने अंडर-19 क्रिकेट की विजय यात्रा एवं अंडर-23 क्रिकेट टीम के फाइनल तक पहुंचने के लिए किए गए टीम गेम के प्रयासों को विस्तृत रूप से बताया। इस अवसर पर सिरसा क्रिकेट टीम के दूसरे प्रशिक्षक विजय सिंह भी मौजूद थे।


जूनियर क्रिकेटर्स ने लिया संकल्प



कार्यक्रम के दौरान जूनियर क्रिकेटर्स ने भी भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए चयनित 25 खिलाड़ियों में से एक कनिष्क चौहान को अपना आदर्श मानते हुए संकल्प किया कि वे भी अपने कठोर परिश्रम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed