फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cricket Mahakumbh begins in Phulkan, interesting matches took place on the first day

Sirsa News: फूलकां में क्रिकेट महाकुंभ का आगाज, पहले दिन हुए रोचक मैच

Wed, 12 Feb 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 12 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cricket Mahakumbh begins in Phulkan, interesting matches took place on the first day
फूलकां में क्रिकेट महाकुंभ के दौरान मौजूद ​खिलाड़ी व अन्य।   स्राेत : आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव फूलकां में बुधवार को क्रिकेट महाकुंभ का आगाज हुआ। टूर्नामेंट के पहले दिन कई रोचक मैच हुए। पहले मैच में गिंदड़ा की टीम ने भगत सिंह युवा क्लब फूलकां को मात देते हुए जीत हासिल की। दूसरे मैच में जमाल मधु ने शहीदांवाली की टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
टूर्नामेंट की अध्यक्षता करते हुए मास्टर धर्मेंद्र शास्त्री ने खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका हौंसला बढ़ाया। इस क्रिकेट महाकुंभ का आगाज करने के लिए हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रधान एवं जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला को पहुंचना था, किंतु उत्तराखंड में कार्यक्रम के चलते वे अब 14 फरवरी को फूलकां में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता डॉ. सुनील कुलड़िया व सिद्धार्थ कुलड़िया ने बताया कि इस टूर्नामेंट में ग्रामीण क्रिकेट, ओल्ड इज गोल्ड व डॉक्टर्स इलेवन प्रतियोगिता आयोजित होंगी। पहला मैच गिंदड़ा व भगत सिंह युवा क्लब फूलकां के बीच खेला गया। इसमें गिंदड़ा ने राय साहब के अर्धशतक की बदौलत मैच जीत लिया। दूसरे मैच में जमाल की टीम ने शानदार मैच खेलते हुए शहीदांवाली को हराया। इस मैच में जमाल मधु के बल्लेबाज साहिल ने अर्धशतक लगाया और दो विकेट भी हासिल किए। टूर्नामेंट में पुल वाइज मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजनकर्ताओं ने बताया कि ग्रामीण टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 31000 रुपये, द्वितीय को 21 हजार रुपये और तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 41-41 सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। ओल्ड इज गोल्ड मुकाबलों में प्रथम टीम को 21 हजार रुपये व द्वितीय रहने वाली टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा डॉक्टर्स इलेवन में ट्रॉफी व एक सरप्राइज गिफ्ट दिया जाएगा।


नशे से बचें युवा, खेलों को दें बढ़ावा : मुख्य अतिथि
मुख्य अतिथि मास्टर धर्मेंद्र शास्त्री ने युवाओं को खेल भावना से मैदान में प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में युवावस्था एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसमें युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। खेलों से उनमें कुशल नेतृत्व की भावना विकसित होती है। खेलों से आपसी भाईचारे की भावना भी बढ़ती है। युवाओं को नशे जैसी प्रवृति से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed