{"_id":"66673fb2b5464efe490359c3","slug":"cosmetology-trade-from-new-session-in-iti-nathusari-chopta-sirsa-news-c-128-1-sir1002-120908-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आईटीआई नाथूसरी चोपटा में नए सत्र से कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आईटीआई नाथूसरी चोपटा में नए सत्र से कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड
Mon, 10 Jun 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई सिरसा।
चोपटा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नए सत्र में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नए सत्र से संस्थान में एक नई ट्रेड कॉस्मेटोलॉजी भी शुरू होगी। वहीं इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की एक अतिरिक्त यूनिट भी जोड़ी गई है।
विभिन्न इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग ट्रेड में दाखिले हेतु विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट admissions.itiharyana.gov.in/ पर 21 जून तक कर सकते हैं। वर्ग अनुदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि दाखिले से संबंधित निर्देशों के लिए विवरण पत्रिका, दाखिले के लिए उपलब्ध संस्थान व सीटों बारे सूचना उपरोक्त वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रार्थियों को शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण एवं स्थाई निवासी इत्यादि मूल प्रमाण पत्रों की स्कैनड प्रतियां दाखिला फार्म के साथ ही आवश्यकतानुसार अपलोड करनी होंगी। दाखिले के इच्छुक प्रार्थियों के पास ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र एवं आधार नंबर होना अनिवार्य है।
जानिए क्या है नई ट्रेड
नए सत्र से संस्थान में एक नई ट्रेड कॉस्मेटोलॉजी भी शुरू की गई है। एक वर्षीय कॉस्मेटोलॉजी पाठ्यक्रम मूल रूप से त्वचा और बालों की देखभाल से संबंधित है। यह एक व्यावसायिक स्वास्थ्य देखभाल पाठ्यक्रम है जो सौंदर्य देखभाल तकनीक, सौंदर्य उपकरण, उत्पाद, बाल देखभाल तकनीक और बाल उत्पाद जैसे विषयों पर केंद्रित है। संस्थान में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की एक अतिरिक्त यूनिट भी जोड़ी गई है। संस्थान में कोपा, स्टेनो हिंदी, टर्नर, वेल्डर, रेफ्रिजरेशन एवं एसी, वायरमैन, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, पेंटर जनरल, ड्राफ्ट्समैन सिविल सहित 14 ट्रेड पहले से ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
आईटीआई नाथूसरी चोपटा में दाखिला प्रक्रिया शुरू है। इस शिक्षा सत्र संस्थान में नई ट्रेड कॉस्मेटोलॉजी शुरू होने जा रही है। जिसके लिए सभी अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लें ताकि उन्हें आवेदन प्रकिया में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिले लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून है। -सुभाष चंद्र गुप्ता, प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नाथूसरी चोपटा।