फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona

पहले दिन सीरो सर्वे में 350 लोगों की हुई जांच

Tue, 20 Oct 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
corona
गांव में लोगों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Sirsa
स्वास्थ्य विभाग की 12 टीमों ने जिले के आठ अलग-अलग स्थानों से 350 लोगों को सोमवार को सैंपल लेकर सीरो सर्वे का काम शुरू कर दिया । इसमें से 59 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूरों व उनको लाने वाले जमीदारों का भी कोरोना टेस्ट होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने रोग प्रतिरोधक क्षमता जांचने के लिए सोमवार को जिले में आईजीजी एंटीबॉडी जांच शुरू कर दी। इस सर्वे में जांच टीम ये देखेगा कि कोरोना संक्रमण को कितने लोगों ने मात दी है। वहीं, सीरो सर्वे में स्वास्थ्य विभाग जिन लोगों के सैंपल लेगा उनकी रिपोर्ट उन्हें नहीं दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दो पीएचसी सिरसा और छह गांवों में लोगों के सैंपल लिए हैं। सैंपल लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग रात के समय सैंपल जांच के लिए मशीन में लगाएगा, जिसकी सुबह रिपोर्ट आने पर सीधे तौर पर मुख्यालय को भेजी जाएगी। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 12 टीमों का गठन किया है जो मंगलवार तक सर्वे कर रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेगी। इस दौरान लोगों के ब्लड सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में मिले 59 लोग कोरोना संक्रमित
सोमवार को जिले में आई रिपोर्ट में 59 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट में मिले संक्रमितों में एक निजी अस्पताल सिरसा, दो गोशाला रोड, एक गुरूनानक नगर, तीन बत्रा वाली गली, एक चत्तरगढ़ पट्टी, एक कंगनपुर रोड, एक राम कॉलोनी, तीन खेरपुर कॉलोनी, एक कीर्ति नगर, एक एमआईटीसी कॉलोनी, एक आरएसडी कॉलोनी, दो हुडा सेक्टर, एक प्रीत नगर, एक अग्रसेन कॉलोनी, एक नोहरिया बाजार, दो वाल्मीकी चौक और एक सुखसागर कॉलोनी समेत सिरसा से 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं डबवाली अर्बन से एक, ऐलनाबाद से 12, कालांवाली से छह, ओढ़ां से दो, नाथूसरी चोपटा से 10, माधोसिंघाना से एक, रानियां से दो और चौटाला से एक संक्रमित मिला है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4695 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमींदारों को करवानी होगी मजदूरों की जांच
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले दो दिनों में कोरोना संक्रमण के मरीज मिलने का सबसे बड़ा कारण है कि दूसरे प्रदेश से जिले में काम करने आने वाले मजदूर जब जांच करवाने अस्पताल में आए तो वहां उनकी कोरोना जांच की गई, जिसमें वह संक्रमित पाए गए हैं।जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में सरपंचों को कहा है कि अगर उनके गांव में किसी जमींदार के पास बाहर से मजदूर आते हैं तो वह उनकी पहले जांच करवाएं उसके बाद ही उन्हें अपने खेतों में काम पर लगाएं। वहीं वह जहां पर रह रहे हैं उन्हें सामाजिक दूरी पर उनके रहने की व्यवस्था करें। स्वास्थ्य विभाग ने 20 मोबाइल टीमों का गठन किया है जो एक समूह में लोग एकत्रित होने के बाद उनकी जांच करने वहां पर पहुंचेगी।

जिले में सोमवार से सीरो सर्वे शुरू हो गया। इस दौरान जिले से करीब 350 लोगों की जांच की गई। वहीं सोमवार को 59 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में बाहर से आने वाले मजदूरों की अगर जमींदार जांच करवाएऌंगे तो संक्रमण का पता कर उसका इलाज शुरू किया जा सकेगा।
- डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed