फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Corona sampling started in Civil Hospital, no suspected patient found on the first day

Sirsa News: नागरिक अस्पताल में कोरोना की सैंपलिंग शुरू, पहले दिन नहीं मिला संदिग्ध मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Corona sampling started in Civil Hospital, no suspected patient found on the first day
नागरिक अस्पताल
सिरसा। नागरिक अस्पताल में कोरोना के सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से अब हर रोज कोविड-19 के लक्षण मिलने पर संदिग्ध मरीजों के विशेष रूप से सैंपल लिए जाएंगे। नागरिक अस्पताल में इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए फ्लू कॉर्नर बनाया गया है।
विज्ञापन

फ्लू कॉर्नर का इंचार्ज मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुधीर को इंचार्ज बनाया गया है। सोमवार को कोविड-19 के लक्षण वाला कोई मरीज नहीं आया। फ्लू कॉर्नर में ही अब मरीजों की सैंपलिंग आदि की जांच होगी। इनमें मुख्य रूप से लगातार बुखार, खांसी और जुकाम से ग्रस्त मरीजों के सैंपल प्रतिदिन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

कोविड-19 मरीजों के लिए जरूरत पड़ने पर होम आइसोलेशन वार्ड भी बनाए जाएंगे। साथ ही होम आइसोलेशन मरीजों की देखभाल के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में छह बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया है। यहां पर वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, कंप्रेशर और अन्य मेडिकल उपकरण रखे गए हैं। दवा के साथ ही मेडिकल किट, एप्रन, ग्लव्स व मास्क की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की लहर में लिए गए थे 75 हजार सैंपल
वर्ष 2020- 2021 में कोरोना की लहर में जिले में 75 हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए गए थे। इसमें से 35,528 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिलेभर में कोरोना से 580 लोगों की मौत हुईं थी। इसलिए कोरोना कितना खतरनाक है और उसके क्या परिणाम हो सकते हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए पहले से सतर्कता बरती जा रही है।
विदेशों से सिरसा में आते हैं बड़े स्तर पर लोग
सिरसा जिले से मुख्य रूप से कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इंग्लैंड जैसे देशों में लोग गए हैं। कोई स्टडी के लिए गया हुआ है तो वर्किंग वीजा पर गया है। ऐसे में विदेश से लोगों को आना जाना लगा रहता है। इसलिए कोरोना के संबंध में विशेष एहतियात सिरसा जिले में बरती जाती है।



------------------कोविड-19 के सैंपल लेने के लिए विशेष फ्लू कॉर्नर बनाया गया है। सोमवार को कोई भी मामला सामने नहीं आया है। खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों के संबंध में विशेष रूप से एहतियात बरती जा रही है।
- डॉ. सुधीर, एमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article