फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona active case,sirsa news

कोरोना से एक की मौत, तीन मिले संक्रमित

Mon, 28 Jun 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
corona active case,sirsa news
कोरोना के तीन नए केस मामले सामने आए है। जबकि एक की मौत हुई है। मरने वालों में 60 वर्षीय महिला निवासी गंगा है।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 कोरोना संक्रमित रोगियों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि तीन कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। अब जिला का रिकवरी रेट 97.92 प्रतिशत हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक चार लाख 738 लोगों की सैंपलिंग भी की जा चुकी है। जिला में अब तक कुल 29 हजार 177 कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं, जिनमें से 28 हजार 572 ठीक चुके हैं। जिले में इस समय 100 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं।

उप सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने बताया कि सोमवार को 6815 लाभार्थियों ने कोरोना की डोज लगवाई तथा अब तक जिले में तीन लाख 47 हजार 943 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैैं। उन्होंने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के 90 हजार 764 लाभार्थियों को पहली तथा 2830 लाभार्थियों को दूसरी, 45 से 60 वर्ष आयुवर्ग के 83 हजार 64 लाभार्थियों ने कोरोना की पहली तथा 18 हजार 898 लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के 99 हजार 182 लाभार्थियों ने पहली तथा 36 हजार 230 लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed