फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Controversy over weighing with arhtiyas, Mandi workers strike

आढ़तियों से तौल को लेकर विवाद, मंडी मजदूरों ने की हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Controversy over weighing with arhtiyas, Mandi workers strike
नरमे की ट्रॉली लेकर मंडी में इंतजार करता किसान। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। अनाज मंडी में नरमा व कपास के तौल को लेकर आढ़तियों व मजदूरों के बीच विवाद हो गया। इससे मजदूरों ने काम ठप कर हड़ताल कर दी। मजदूरों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना दे दिया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह मंडी में नरमा व कपास से भरी दो ट्रालियों का तौल ही हुआ था कि मजदूरों ने हंगामा शुरू कर दिया। मजदूरों ने आरोप लगाया गया कि आढ़तियों की मिलीभगत से मिल संचालक नरमा व कपास के वाहनों को खाली भरी करवाकर सीधा डलवा रहे हैं। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। मजदूरों ने नारेबाजी शुरू करते मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना दे दिया। दोपहर के बाद मार्केट कमेटी सचिव विरेंद्र मेहता ने धरनारत मजदूरों तथा आढ़ती एसोसिएशन के सदस्यों को बैठक के लिए बुलाया। दोनों पक्षों के बीच वार्तालाप हुई, जिसमें मजदूरों ने पल्ले का तौल करवाए जाने की मांग रखी तभी आढ़तियों ने समझाते हुए कहा की हम सब को मिलकर चलना होगा और इतना कहते ही मजदूर भड़क गए और नारेबाजी करते हुए बाहर निकल आए।
विज्ञापन

किसान करते रहे तौल और बोली का इंतजार
मोटा पन्नीवाला निवासी किसान पवन ने बताया कि सुबह 10 बजे अनाज मंडी में नरमा की ट्राली लेकर पहुंच गया था। अभी बोली की शुरुआत ही हुई थी कि मजदूरों का विवाद हो गया। इसके बाद न तो बोली हुई और तौलन ही तोल। खेत में नरमा चुगने के लिए मजदूर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहुवाला द्वितीय निवासी किसान रोहतास व लेखराम ने बताया कि सुबह से फसल लेकर बैठे हुए हैं। फसल की ढेरी को छोड़कर कहीं जा नहीं सकते क्योंकि एक ओर जहां बेसहारा पशु मंडी में घूम रहे है तो वहीं चोरी होने का भय भी रहता है। भूख व प्यास से व्याकुल होकर दिन भर इंतजार कर रहे हैं कि कब फसल की बोली आएगी और कब तौल होगा।
वर्जन
मंडी में 5 हजार मजदूरों की रोजी रोटी का सवाल है, लेकिन आढ़ती माल सीधा मिलों में खाली भरी करवाकर डलवा रहे हैं। हमारी मांग है कि खाली भरी के बजाय पल्ले का तौल किया जाए। सचिव ने बैठक बुलाई मामला हल करने के लिए, लेकिन आढ़ती उल्टा हमें ही कह रहे हैं कि हम बाहर से मजदूर ले आएंगे। इस तरह विवाद नहीं सुलझता। - सोम कुमार, प्रधान मंडी मजदूर यूनियन

वर्जन
इस समय फसलों का सीजन चल रहा है। हर किसान चाहता है कि जल्द से जल्द मेरी फसल का तौल हो जाए। किसान प्रति क्विंटल के हिसाब से अपनी काट कटवाने के बावजूद भी खाली भरी करवाने के लिए तैयार हैं। धान की फसल भी मंडी में आने लगी है। एक दो दिन में इसकी आवक बढ़ने लगेगी ऐसे में जो किसान नरमा व कपास लेकर आ रहा है, उसका जल्द निपटान हो जाए यही हमारी इच्छा है। - मनोहर लाल मेहता, प्रधान आढ़ती एसोसिएशन अनाज मंडी सिरसा।

मार्केट कमेटी के कार्यालय के सामने नारेबाजी करते मजूदर। संवाद

मार्केट कमेटी के कार्यालय के सामने नारेबाजी करते मजूदर। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed