फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Contractors are not coming to bid for contracts

Sirsa News: ठेकों की बोली को नहीं आ रहे ठेकेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Contractors are not coming to bid for contracts
सिरसा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है, लोग दहशत में है, हर वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

गैंगस्टर सरेआम फायरिंग कर दहशत फैला रहे है, ऐसा लग रहा है कि सरकार ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिए हैं। हालात ये है कि 12 जिलों में 300 शराब की बोली गैंगस्टर्स की धमकी के चलते नहीं हो पा रही है। धमकी के चलते कोई भी शराब कारोबारी बोली लगाने के लिए आगे नहीं आ रहा है। दूसरी ओर बढ़ते अपराध की जड़ में नशा एक प्रमुख कारण है जिसे खत्म करने दिशा में केवल सरकार बयानबाजी तक सीमित है।
विज्ञापन

गली-गली में नशा बिक रहा है, जिससे साफ लगता है कि प्रदेश की पुलिस कितनी चौकस है। बयान जारी करते हुए सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज दिखाई नहीं आ रही है। जिले में अपराधियों का बोलबाला है, किसी न किसी जिला में हर रोज हत्याएं हो रही है, लूटपाट और छीना झपटी आम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर्स के आगे पुलिस बौनी नजर आ रही है, गैंगस्टर्स सरेआम वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं। शराब कारोबार पर गैंगस्टर्स नजरें लगाए हुए है, ठेकों की बोली को लेकर गैंगस्टर्स आमने सामने है। ठेका पर सरेआम फायरिंग कर और धमकी भरी पर्ची छोड़कर दहशत फैलाई जा रही है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि शराब कारोबारी इस मामले में मुख्यमंत्री और डीजीपी से भी मिल चुके है कि उन्हें सुरक्षा का पूर्ण आश्वासन दिया हुआ है पर शायद शराब कारोबारियों को सरकार के इन आश्वासनों पर विश्वास ही नहीं है।
गैंगस्टर्स की धमकी के चलते सरकार शराब के ठेकों की बोली कराने में नाकाम रही है। इससे से यही लग रहा है कि सरकार पर गैंगस्टर्स हावी है, अगर सरकार की ऐसी हालात है तो प्रदेश में आम व्यक्ति की हालात क्या होगी।
रोहतक, महम, हिसार में शराब ठेकों पर गैंगस्टर्स ने फायरिंग कर दहशत की ऐसी पटकथा लिख दी है कि शराब ठेकों की बोली अधर में ही रह जाएगी। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में अपराध की जड़ नशा है, सरकार नशा रोकने की दिशा में सख्त कदम नहीं उठा रहर है, नशा तस्करों को पकड़ा जा रहा है नशीले पदार्थ भी बरामद किए जा रहे हैं। फिर भी नशा गली-गली बिकना सरकार की विफलता को दर्शाता है।

हर जिले में पुलिस कर्मी केवल चालान काटकर जनता को परेशान करने में लगे हुए हैं जबकि अपराधी सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लोगों का सुरक्षा की भावना जागृत करना सरकार का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed