{"_id":"656622178d5a39cf090f4806","slug":"cmo-ordered-to-make-arrangements-regarding-fever-sirsa-news-c-128-1-slko1008-10698-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीएमओ ने बुखार को लेकर व्यवस्था बनाने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीएमओ ने बुखार को लेकर व्यवस्था बनाने के दिए आदेश
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना के बाद अब इन्फलुएंजा फ्लू ने जिला प्रशासन में हलचल मचा दी है। सरकार से गाइडलाइन जारी होने के बाद मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिले के सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों की बैठक बुलाई। बैठक में फ्लू के अनुरूप सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का अपग्रेड करने के आदेश दिए हैं। वहीं प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सकों को भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आदेश दिए हैं कि वह अपनी इमरजेंसी सेवाओं को अपग्रेड कर और उनकी क्षमता को फ्लू के अनुुरूप तैयार रखें।
बता दें कि तीन दिन बाद ओपीडी खुलने पर बड़े स्तर पर मरीजों की संख्या देखने को मिली। खांसी, जुकाम, बुखार, गला दर्द और सांस की परेशानी के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। आमदिनों में जहां 900 के आस पास ओपीडी में मरीज आते हैं, वहीं मंगलवार को 1300 के आसपास मरीज आए। भीड़ ज्यादा होने के कारण कई मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं दवाई की खिड़की पर लंबी लाइन नजर आई। सीएमओ ने बताया कि नागरिक अस्पताल में 30 बच्चों के लिए विशेष बेड है और अन्य लोगों के लिए 100 बेड हैं। जरूरत अनुसार सभी को कोरोना की गाइडलाइन के अनुसार तब्दील कर दिया जाएगा।
-- -
युवा में ज्यादा खांसी-जुकाम के लक्षण
नागरिक अस्पताल में डॉ. पंकज ने बताया कि इन दिनों मौसम में बदलाव के कारण खांसी, जुकाम व गला दर्द के ज्यादा मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। पहले ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या 15 से 20 रहती थी। इन दिनों गला दर्द व कान के मरीज पहले से दोगुना से ज्यादा हो गई है। इनमें आधे से ज्यादा मरीज युवा हैं। उन्होंने बताया कि 40 केस युवाओं और बुजुर्गों के आए हैं। जिनमें से 20 केस खांसी, जुकाम, बुखार व गला खराब होने से संबंधित है। वहीं सांस में दिक्कत और छाती की समस्या से जुड़े 200 के करीब केस अन्य चिकित्सकों के पास आए।
विज्ञापन
-- --
अचानक बढ़ी ठंड से बच्चे हो रहे बीमार
बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत भूषण ने बताया कि बच्चों में बुखार, खांसी व जुकाम के निरंतर केस बढ़ रहे हैं। पहले के मुकाबले 25 से 30 के करीब मरीजों की बढोतरी हुई है। डाॅक्टर भारत भूषण ने बताया कि 100 केस बच्चों के आए हैं। इनमें 80 केस बच्चों के खांसी, जुकाम, बुखार और गला खराब होने के हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई भी खतरे वाली बात नहीं हैं। मौसम में हल्के बदलाव के कारण भी इन दिनों ऐसे केसों में बढ़ोतरी को लेकर चिंता की कोई भी बात नहीं है।
--
वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सिस्टम को अपग्रेड करने के निर्देश
सीएमओ ने जिले के आईसीयू वार्ड, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सिस्टम को लेकर डिटेल रिपोर्ट चिकित्सकों से ली। इन सभी को अपग्रेड करने के आदेश दिए। वहीं बुधवार को पुन: बैठक बुलाई गई है। यदि किसी स्वास्थ्य केंद्र आदि में किसी भी चीज की कमी है तो डिटेल रिपोर्ट दें। ताकि उन चीजों को पूरा किया जा सके। किसी प्रकार की कोई कोताही इस मामले में न बरती जाए।
--
पल-पल की रिपोर्ट दे निजी अस्पताल प्रशासन
जिले के सभी निजी अस्पतालों को आदेश जारी किए गए हैं कि खांसी, जुकाम और फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों की पल-पल की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय में देंगे। जिससे फ्लू के केसों पर नजर बनाई रखी जा सके। कोई अस्पताल इस मामले में लापरवाही नहीं बरतेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सरकार से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और चिकित्सकों को व्यवस्था बनाने के आदेश दिए हैं। सभी को वेंटिलेटर, वार्ड व ऑक्सीजन सप्लाई की पूर्ण व्यवस्था करने को कहां है। इस मामले में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। वहीं निजी अस्पतालों को भी इमरजेंसी सुविधाएं अपग्रेड करने के आदेश दिए हैं। खांसी, जुकाम, बुखार आदि के मरीजों की पल-पल रिपोर्ट वह देंगे। अभी तक फ्लू का कोई मामला नहीं आया है।
-डॉ. एमके भादू, सीएमओ, नागरिक अस्पताल