फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CM Manohar Lal held public court in Chaudhary Devi Lal University of Sirsa

Sirsa: एक्शन में सीएम, पटवारी को किया निलंबित, लापरवाही पर डीएफओ को 30 दिन की छुट्टी पर भेजा

Sun, 18 Sep 2022 03:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 18 Sep 2022 03:16 PM IST
सार

विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनता दरबार में लोगों की समस्याओं सुन रहे है। वहीं इसी दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता काले झंडे लेकर सीएम का घेराव करने के लिए निकले, रास्ते में ही पुलिस बल ने आप कार्यकर्ताओं को रोक लिया।

विज्ञापन
CM Manohar Lal held public court in Chaudhary Devi Lal University of Sirsa
सिरसा में लोगों की समस्याएं सुनते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सिरसा में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक्शन में नजर आए। मुख्यमंत्री ने काम के प्रति लापरवाही करने पर एक पटवारी को निलंबित करने के साथ डीएफओ रघुबीर को 30 दिन की जबरन छुट्टी पर भी भेज दिया। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित एक शिकायत की सुनवाई करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन


एक महिला को राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि पति की मृत्यु के बाद एक चौथाई जमीन की इनकम उसे दिलाई जाए। इस दौरान एक महिला से कहा कि पेंशन के लिए नियम नहीं बदलेंगे, लेकिन तत्काल रूप से एक लाख रुपये की सहायता की जाएगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सिरसा में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान एक महिला पेंशन बनवाने की फरियाद लेकर पहुंची, तो मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ पात्र व्यक्ति को पेंशन का लाभ मिलेगा। उन्होंने महिला से कहा कि वह 9 किले जमीन की मालकिन है और ढाई लाख रुपये सालाना उसकी इनकम है। ऐसे में उसकी बुढ़ापा पेंशन नहीं बन सकती। महिला ने जब मुख्यमंत्री को अपनी तीन बेटियों के बारे में बताया, तो मुख्यमंत्री ने तत्काल महिला को एक लाख रुपये अपने ऐच्छिक कोटे से देने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय आडिटोरियम में मुख्यमंत्री ने सिरसा जिले के लोगों की समस्याएं जन संवाद कार्यक्रम के दौरान सुनीं। इस दौरान 227 शिकायतों को सुनकर उनका निवारण किया। एक समस्या सुनते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के पास मकान नहीं है, उनके सिर पर छत देना सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए हाउसिंग फॉर आल विभाग सर्वे कर रहा है। सर्वे के बाद ऐसे लोगों को मकान दिया जाएगा। सरकार करीब एक लाख मकान देने की योजना पर कार्य कर रही है।

पटवारी को तत्काल सस्पेंड करने के दिए निर्देश    
एक शिकायत पर सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रानियां के पटवारी महेंद्र को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा था कि उसके पिता ने 10 महीने पहले जमीन उसके नाम करवाई थी और पटवारी अब गिरदावरी दर्ज करने में आनाकानी कर रहा है। इस संबंध में वह सीएम विंडो पर भी शिकायत कर चुका है।

मुख्यमंत्री ने  लापरवाही पर तत्काल रानियां पटवारी महेंद्र को सस्पेंड करने और शिकायतकर्ता की गिरदावरी दर्ज करने के निर्देश दिए।  इसी दौरान एक फरियादी ने वन विभाग से संबंधित समस्याओं की शिकायत को रखा। इस पर मुख्यमंत्री ने डीएफओ को तलब किया, लेकिन वे मौजूद नहीं थे। इस पर नाराज होकर मुख्यमंत्री ने डीएफओ रघुबर को जबरन 30 दिन के अवकाश पर भेज दिया।

ग्राम दर्शन पोर्टल पर अपने क्षेत्र से जुड़ी मांगें डालें ग्रामीण
मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने गांव के लिए ग्राम दर्शन पोर्टल और शहरों के लिए नगर दर्शन पोर्टल बनाया है। गांव और शहर के लोग अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को इन पोर्टल पर डाल सकते हैं। इससे सड़क, नाली, तालाब, पानी आदि की मांग डाली जा सकती है। ग्रामीणों द्वारा डाली गई मांग विभाग के पास पहुंच जाती है और विभाग प्राथमिकता के आधार पर संबंधित मांगों को पूरा कर रहा है। 

पानी चोरी करने वालों पर हो कार्रवाई
मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि खेत की आखिरी टेल तक पानी पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। कुछ जगहों पर पानी की चोरी करने की शिकायतें आ रही हैं। ऐसे लोगों पर विभाग द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज धरती पर पानी सीमित मात्रा में है। हमें इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए। 

ओवरफ्लो तालाबों पर पहले किया जाए कार्य
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ओवरफ्लो तालाबों पर पहले कार्य किया जाए। जहां-जहां पर ऐसे हालात हैं, वहां पौंड अथॉरिटी के माध्यम से तालाबों को खाली करवाया जाए और उनका जीर्णोद्धार भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन तालाबों में ओवलफ्लो है, उनके पानी को आसपास की नदी व नालों में डाला जाए। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी अवैध कब्जा नहीं रहने दिया जाएगा।  

सिरसा और फतेहाबाद में खोली जाए ज्यादा से ज्यादा व्यायामशालाएं
नशे की शिकायतों पर सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार नशे पर नियंत्रण करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। युवा नशे से दूर रहें और खेल में उनकी रुचि बढ़े इसके लिए प्रदेशभर में व्यायामशालाएं खोली जा रही हैं। उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि सिरसा और फतेहाबाद जिले में ज्यादा से ज्यादा व्यायामशालाएं खोली जाए और युवाओं को खेल की ओर प्रेरित किया जाए। यह उनके लिए बेहद लाभकारी होगा।

25 घरों की ढाणी को मिले 24 घंटे बिजली
ढाणी मिठनपुर के ग्रामीणों की 24 घंटे बिजली मुहैया करवाने की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिजली विभाग को तत्काल इस पर अमल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग इस ढाणी को गांव माने और स्पेशल केस बनाकर यहां 24 घंटे बिजली देना सुनिश्चित करे। सिरसा में अंध विद्यालय को 8वीं से 10वीं तक किए जाने और उसके लिए बजट बढ़ाने की मांग को मुख्यमंत्री ने तत्काल स्वीकार करते हुए इसे पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक गोपाल कांडा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  वी.उमाशंकर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव  कृष्ण बेदी, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार, जिला नगर आयुक्त डॉ. किरण सिंह, एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, एसडीएम ऐलनाबाद डॉ. वेद प्रकाश, एसडीएम कालांवाली उदय सिंह, एसडीएम डबवाली राजेश पुनिया, नगराधीश अजय सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
 

आम आदमी पार्टी ने काले झंडे लेकर किया सीएम के घेराव का प्रयास 

विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनता दरबार में लोगों की समस्याओं सुन रहे है। वहीं इसी दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता काले झंडे लेकर सीएम का घेराव करने के लिए निकले, रास्ते में ही पुलिस बल ने आप कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस दौरान पुलिस बल और कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई। आम आदमी पार्टी ने सीएम घेराव का एलान पहले से ही किया हुआ था। जिसको लेकर विश्वविद्यालय के चारों तरफ भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। 



कार्यकर्ता नगर परिषद से होते हुए विश्वविद्यालय की ओर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़े लेकिन पुलिस बल ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। पुलिस ने मौके पर ही करीब 15 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें सीएम से मिलने नहीं दिया जा रहा है। रास्ते में ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस बल ने महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचारी नेताओं को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। आम लोगों पर तानाशाही की जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed