फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cleanliness, tree plantation and de-addiction rally organised on the third day of NSS camp

Sirsa News: एनएसएस शिविर के तीसरे दिन सफाई, पौधरोपण व नशामुक्ति रैली आयोजित

Tue, 06 Jan 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 06 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness, tree plantation and de-addiction rally organised on the third day of NSS camp
ऐलनाबाद में जनता गर्ल्स पीजी कॉलेज में आयोजित ​शिविर के दौरान मौजूद छात्राएं व अन्य।
ऐलनाबाद। जनता गर्ल्स पीजी कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन विभिन्न रचनात्मक और जागरूकता गतिविधियां करवाई गईं। शिविर की शुरुआत प्रातकाल प्रधान हनुमान प्रसाद अग्रवाल की उपस्थिति में सरस्वती वंदना एवं मंत्रोच्चारण के साथ की गई।
विज्ञापन

इसके पश्चात स्वयंसेविकाओं ने ज्योति सुथार के नेतृत्व में किशनपुरा पंचायत भवन में सफाई अभियान चलाया तथा परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही एनएसएस स्वयंसेविकाओं द्वारा गांव में नशामुक्ति रैली निकाली गई, जिससे पूरा गांव नशा छोड़ो के नारों से गूंज उठा। स्वयंसेविकाओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए जागरूक किया। मध्यकाल में महाविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. गायत्री शर्मा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), जनता अस्पताल ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने जंक फूड से परहेज करने, हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, अंकुरित दाल एवं चने के सेवन पर जोर दिया। साथ ही एनीमिया व सर्वाइकल संबंधी रोगों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

महाविद्यालय निदेशक मेजर सूबे सिंह शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस के माध्यम से छात्राएं राष्ट्र व समाज के प्रति समर्पण की भावना सीखती हैं। आपसी सहयोग और टीम वर्क के जरिए समाज सेवा की यह भावना सराहनीय है। इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा, केएल कासनियां सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed