फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City council launched encroachment removal campaign, cut challans by videography

Sirsa News: नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, वीडियोग्राफी कर काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
City council launched encroachment removal campaign, cut challans by videography
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदार का चालान करते नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षण जयवीर सिं? - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के मुख्य बाजारों में पैर पसार चुके अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद की टीम ने बुधवार को कार्रवाई की। नगर परिषद की टीम ने पहले अतिक्रमण करने वाली की वीडियोग्राफी की। इसके बाद चालान काटकर सामान जब्त कर लिया। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति है। कई दुकानदारों ने विरोध भी जताया, तो अधिकारियों ने कार्रवाई की चेतावनी दी तो पीछे हट गए। रोड़ी बाजार, सदर बाजार, मोहंता मार्केट सहित अन्य बाजारों में दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण की शिकायतें आ रही थीं। डीसी के आदेश पर नगर परिषद ने समस्या के समाधान के लिए योजना बनाई है। नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में टीम बाजार में निकली। टीम ने गुपचुप तरीके से पहले बाजारों में अतिक्रमणकारी दुकानदारों की वीडियोग्राफी की। इसके बाद दुकान पर जाकर चालान काट दिए। इतना ही नहीं चालान काटने के बाद सामान भी जब्त कर लिया गया। बुधवार को शहर के मोहंता मार्केट, रोड़ी बाजार, सिटी थाना रोड पर करीब 10 दुकानदारों चालान काटे गए। इस दौरान जब टीम सामान जब्त करने लगी तो कई दुकानदार अड़ गए और सामान उठाने से रोक दिया। इस दौरान दुकानदारों ने कर्मचारियों व अधिकारियों से बहस शुरू कर दी। विरोध और बहसबाजी बढ़ी तो मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर सिंह ने कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की एवज में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इस पर कई दुकानदार बचाव में आ गए और मामला शांत करवाया। इसके बाद टीम ने दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया ।
पहले भी चला था अभियान, फिर बनी वही स्थिति
दीवाली के समय भी नगर परिषद ने मोहंता मार्केट, सदर बाजार, हिसारिया बाजार, नोहरिया बाजार, सिटी थाना रोड सहित अन्य भीड़ भरे बाजारों में अभियान चलाया गया। उस समय अभियान का असर भी नजर आया। इससे बाजार खुले भी नजर आने लगे, लेकिन इसके बाद फिर वही स्थिति हो गई है।
विज्ञापन

इन जगहों पर अतिक्रमण की बड़ी समस्या
भादरा बाजार, हिसारिया बाजार, रोड़ी बाजार, सरकूलर रोड, डबवाली रोड, परशुराम चौक से आंबेडकर चौक, रानियां रोड, मोहंता मार्केट, चांदनी चौक बाजार व रानियां बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाया गया है। दो दिन के दौरान करीब 10 चालान काटे गए है और सामान भी जब्त किया गया है। इस बार अभियान का तरीका बदला है। वीडियोग्राफी के बाद चालान काटे जा रहे है और फिर सामान जब्त किया जा रहा है। ताकि दुकानदार बाद में आरोप न लगा सके। जो भी दुकानदार अतिक्रमण करेगा उसे बक्शा नहीं जाएगा। - जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed