फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Children informed about getting legal aid

Sirsa News: बच्चों को कानूनी सहायता प्राप्त करने के बारे में बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Children informed about getting legal aid
स्कूली बच्चों को कानून के बारे में जागरूक करते हुए कानूनी सलाहकार।
सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्पां के प्रांगण में शनिवार को चिल्ड्रन फ्रेंडली चाइल्ड लीगल स्कीम के तहत एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई अपराध घटित होता है या कोई व्यक्ति उन्हें झूठे मामले में फंसाने का प्रयास करता है, तो वे किस प्रकार से कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

साथ ही, बच्चों को यह भी समझाया गया कि किस प्रकार से वे अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला सेवा प्राधिकरण से मनोनीत जसकरण, पैरा लीगल वॉलंटियर नरेश कुमार ग्रोवर ने बच्चों से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्रदान की गईं। बच्चों को टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी गई। जिस पर संपर्क कर वे तत्काल विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

नरेश कुमार ग्रोवर ने बताया कि यदि कोई भी अपराध अनजाने में हो जाता है तो उसकी सूचना अवश्य दें और यदि आपके परिवार में किसी को भी कानून सहायता की आवश्यकता हो तो वह इस कार्यक्रम में बताए गए नंबर पर सूचना दे सकते हैं। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय में पधारे शुभकरण शर्मा का विद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed