फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chief Minister honored three youths of the district

Sirsa News: जिले के तीन युवाओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Mon, 13 Jan 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 13 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister honored three youths of the district
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग के विद्यार्थी व एनएसएस स्वयंसेवक भरत सिंह राठौड़ क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। युवा दिवस पर पंचकूला में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कई युवाओं को सम्मानित किया। इनमें जिले के तीन युवा शामिल रहे। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के प्रबंधन विभाग के विद्यार्थी और एनएसएस स्वयंसेवक भरत सिंह राठौड़ को राज्यस्तरीय स्वयंसेवक सम्मान मिला है, वहीं राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्पां की छात्रा अनामिका को उत्कृष्ट स्टार्टअप अवाॅर्ड के लिए व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद की छात्रा सिमरन को स्टार्टअप कार्यक्रम के लिए सम्मानित किया गया है।

एनएसएस स्वयंसेवक भरत सिंह राठौड़ को राज्य एनएसएस अधिकारी दिनेश शर्मा, सीडीएलयू के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. रोहतास, विवि की डीन ऑफ कॉलेज एवं पूर्व एनएसएस समन्वयक प्रो. आरती गौर ने भी उन्हें बधाई दी। स्वयंसेवक भरत विवि की एनएसएस इकाई-2 के स्वयंसेवक हैं। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार उनका सपना था, जिसे उन्होंने सभी आदर्शों, मार्गदर्शकों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से पूरा किया। भरत ने अपने कार्यक्षेत्र में 12 से अधिक राष्ट्रीय कार्यक्रमों और शिविरों में भाग लिया। इनमें उन्हें श्रेष्ठ स्वयंसेवक और शिविर प्रमुख घोषित किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने सिरसा के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 2,000 से अधिक पौधरोपण किया। कई लोगों को पौधे बांटे। वह स्वयं आठ बार रक्तदान कर स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, प्रधानमंत्री योजना जागरूकता शिविरों में सहयोग कर चुके हैं। वह राज्य एनएसएस पुरस्कार पाने वाले विवि के पहले छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




युवा दिवस पर अनामिका को उत्कृष्ट स्टार्टअप अवाॅर्ड

सिरसा। इस दौरान राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्पां की छात्रा अनामिका को उत्कृष्ट स्टार्टअप अवाॅर्ड के लिए प्रथम पुरस्कार मिला। जिला शिक्षा अधिकारी बूटाराम, खंड शिक्षा अधिकारी मनीषा नी दीपा, जिला कोऑर्डिनेटर देवेंद्र शर्मा, प्रकाश सिंह और एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी नरेश कुमार ग्रोवर ने उन्हें बधाई दी। संवाद


राज्यस्तरीय समारोह में ऐलनाबाद की छात्रा सिमरन को मिला सम्मान

ऐलनाबाद। राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय युवा दिवस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद की छात्रा सिमरन को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम इंद्रधनुष ऑडिटोरियम पंचकूला में आयोजित किया गया। यह सम्मान सिमरन को जिलास्तर पर स्टार्टअप कार्यक्रम में तीसरा स्थान प्राप्त होने पर मिला। इस अवसर पर छात्रा को 1100 नकदी तथा एक प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एनएसएस प्रभारी शीतल खांडेकर व चंद्रकांता छात्रा के साथ में मौजूद रहीं। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार, राकेश ढुंढाड़ा, चरण सिंह, गुरमीत सिंह, संदीप, पूजा शर्मा ने छात्रा भी बधाई दी।

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग के विद्यार्थी व एनएसएस स्वयंसेवक भरत सिंह राठौड़ क

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग के विद्यार्थी व एनएसएस स्वयंसेवक भरत सिंह राठौड़ क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed