{"_id":"6a8f31477ae24b9b6004edd1","slug":"chatta-surpunch-terminated-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163937-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चट्ठा गांव की सरपंच वीरपाल कौर को पद से हटाया, डीसी ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चट्ठा गांव की सरपंच वीरपाल कौर को पद से हटाया, डीसी ने दिए आदेश
Thu, 27 Aug 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओढां के चट्ठा गांव की सरपंच वीरपाल कौर की शैक्षणिक योग्यता का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढां। चट्ठा गांव की सरपंच वीरपाल कौर को पद से हटा दिया गया है। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने यह कार्रवाई उनके दसवीं कक्षा के शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र सही न पाए जाने पर की। वीरपाल कौर वर्ष 2022 में सर्वसम्मति से सरपंच चुनी गई थीं।
गांव के एक व्यक्ति ने उनकी शैक्षणिक योग्यता पर शिकायत की थी। एसडीएम कालांवाली की जांच में आरोप सही पाए गए। उपायुक्त ने एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की। प्रशासन ने नियमानुसार उन्हें सरपंच पद से हटाने के आदेश जारी किए।
पंचायत का रिकॉर्ड, धनराशि और अन्य संपत्ति बहुमत वाले पंच को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। बीडीपीओ अमन मित्तल ने बताया कि सरपंच को पद से हटाने का नोटिस जारी हो चुका है। पूर्ण बहुमत रखने वाले पंच को शीघ्र ही चार्ज सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
सरपंच का पक्ष
ग्राम सरपंच वीरपाल कौर ने बताया कि उन्होंने कक्षा 10वीं 2014 में दिल्ली बोर्ड से ओपन की थी। उनका योग्यता प्रमाण पत्र जाली नहीं है और उनके पास सबूत भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उपायुक्त ने दिल्ली बोर्ड से कोई जांच नहीं करवाई। उनके खिलाफ एसडीएम की रिपोर्ट पर ही कार्रवाई हुई है। वीरपाल कौर ने कहा कि उन्हें अभी कोई नोटिस नहीं मिला है। वह इस कार्रवाई को न्यायालय में चुनौती देंगी।