{"_id":"6a8f2efe6f17588f1206bbff","slug":"students-told-about-neurotherepy-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163913-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विद्यार्थियों को न्यूरोथेरेपी के व्यावहारिक पहलुओं से कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विद्यार्थियों को न्यूरोथेरेपी के व्यावहारिक पहलुओं से कराया अवगत
Wed, 26 Aug 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। कुलपति प्रो विजय कुमार संबोधित करते हुए । विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में किया गया आयोजन
22
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग ने बुधवार को न्यूरोथेरेपी विषय पर एक एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित किया। यह कार्यक्रम सीवी रमन भवन स्थित सेमिनार हॉल में हुआ। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने इसकी अध्यक्षता की।
मोहाली के न्यूरोथेरेपिस्ट डॉ. अजय गांधी और भारतीय न्यूरोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. रामगोपाल ने विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने न्यूरोथेरेपी के विभिन्न पहलुओं, उपयोगिता और व्यावहारिक पक्षों पर प्रकाश डाला। कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न उपचार पद्धतियों की समग्र जानकारी आवश्यक है।
विशेषज्ञों से संवाद से विद्यार्थियों को व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर मिलता है। डॉ. रामगोपाल ने न्यूरोथेरेपी की अवधारणा और मूल सिद्धांतों को समझाया। उन्होंने शरीर के विभिन्न अंगों और तंत्रिका तंत्र के बीच संबंध पर भी विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
डॉ. अजय गांधी ने न्यूरोथेरेपी समझने के लिए शरीर की संरचना और तंत्रिका तंत्र के ज्ञान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से अध्ययन और अनुसंधान की दृष्टि से जानकारी समझने का आह्वान किया। डॉ. गांधी ने स्वास्थ्य संबंधी विषयों में प्रामाणिक और वैज्ञानिक जानकारी को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। विभाग की अध्यक्ष प्रो. मंजू नेहरा ने ऐसे व्याख्यानों को व्यावहारिक समझ विकसित करने वाला बताया। विभाग का प्रयास है कि विद्यार्थियों को विशेषज्ञों के अनुभव और व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ा जाए।