फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   9 lawyers submitted nomination forms

Sirsa News: पहले दिन 9 अधिवक्ताओं ने दाखिल किया नामांकन, आज है अंतिम दिन

Wed, 26 Aug 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 26 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
9 lawyers submitted nomination forms
सिरसा। नामांकन पत्र दा​खिल करते हुए अ​धिवक्ता।
जिला बार एसोसिएशन चुनाव : प्रधान पद पर 2,उप प्रधान पद पर 4,सचिव के लिए 2 व संयुक्त सचिव के लिए एक अधिवक्ता ने भरा नामांकन
विज्ञापन

फोटो 29
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन कुल 9 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। आज 27 अगस्त नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है, जबकि 29 अगस्त को नाम वापस लिए जा सकेंगे।
प्रधान पद के लिए अधिवक्ता रघुबीर खिंडा और पूर्व प्रधान आदित्य राठौर ने नामांकन भरा। उप प्रधान पद पर अमनदीप कौर खालसा, मोनिका शर्मा, संजीव गर्ग और गुरतेज बराड़ ने दावेदारी पेश की। सचिव पद के लिए दर्शन लाल छाबड़ा और कपिल देव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। संयुक्त सचिव पद पर अधिवक्ता संतोष कटारिया ने अपना नामांकन भरा।
विज्ञापन

चुनाव समिति प्रभारी अधिवक्ता विजय सरां और बार एसोसिएशन के उप प्रधान अधिवक्ता केवल कंबोज ने बताया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए 10 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। उपाध्यक्ष और सचिव के लिए पांच वर्ष, जबकि संयुक्त सचिव पद के लिए तीन वर्ष का अनुभव जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों की उम्मीदें और मतदाता
इस बार प्रधान पद पर सबसे अधिक उम्मीदवार खड़े होने की उम्मीद जताई जा रही है। चर्चा है कि पांच से अधिक अधिवक्ता प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगे। करीब 1687 अधिवक्ता इस चुनाव में उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed