फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   stopped rubbish lifting vehicle

Sirsa News: प्रशासन की कूड़ा उठाने की कोशिश नाकाम, सफाई कर्मचारियों ने रोकीं गाड़ियां

Wed, 26 Aug 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 26 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
stopped rubbish lifting vehicle
डबवाली डोर टू डोर गाड़ियों का काम रूकवाते हुए कर्मचारी। संवाद
30 अगस्त तक बढ़ी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जेसीबी पर चढ़कर जताया विरोध
विज्ञापन



फोटो -- 21
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को प्रशासन द्वारा कूड़ा उठाने के लिए भेजी गई गाड़ियों का विरोध किया। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर गाड़ियों को रोक दिया। उन्हें लौटना पड़ा। सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल 30 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान सूरज कुमार सहित अन्य कर्मचारी जेसीबी पर चढ़ गए। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि हड़ताल समाप्त होने तक कूड़ा उठाने का कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

सूरज कुमार ने बताया कि प्रदेश संघ के निर्देश पर हड़ताल 30 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। सरकार और प्रशासन ने उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि वे अब पीछे नहीं हटेंगे और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगे। सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान ने प्रशासन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कूड़ा उठाने का प्रयास हुआ तो कर्मचारी उसका विरोध करेंगे।

कर्मचारियों की मांगें और चेतावनी
सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। सरकार और प्रशासन ने उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की है। कर्मचारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि हड़ताल के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कूड़ा उठाने का प्रयास हुआ तो विरोध होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।


शहर में सफाई व्यवस्था पर असर
सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं लेकिन उनके अधिकारों और मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। शहर में पहले से ही जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। अब हड़ताल 30 अगस्त तक बढ़ाए जाने से सफाई व्यवस्था पर असर और बढ़ने की संभावना है। इससे शहरवासियों की परेशानी भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed