फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU team stood first in three events of the district level youth festival.

Sirsa News: जिलास्तरीय युवा महोत्सव की तीन स्पर्धाओं में सीडीएलयू की टीम रही प्रथम

Sat, 23 Nov 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 23 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
CDLU team stood first in three events of the district level youth festival.
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा की टीम ने स्वामी विवेकानंद स्कूल सिरसा में आयोजित जिलास्तरीय ओपन युवा महोत्सव की तीन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। इस बारे में जानकारी देते हुए युवा कल्याण निदेशक डॉ. मंजू नेहरा ने बताया कि 21 और 22 नवंबर को आयोजित महोत्सव की हरियाणवी ग्रुप डांस प्रतियोगिता, सोलो फॉक सोग प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता में सीडीएलयू की टीम पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन

हरियाणवी ग्रुप सोग की टीम दूसरे स्थान पर और सोलो फॉक डांस की टीम तीसरे स्थान पर रहीं। इस सांस्कृतिक दल की अगुवाई एडीवाईडब्ल्यू राजेश छिकारा ने की। उन्होंने बताया की विश्वविद्यालय की तरफ से पांच प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। इनमें से तीन प्रतियोगिताओं में पहला स्थान व एक में दूसरा और एक में तीसरा स्थान हासिल किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अजमेर सिंह मलिक तथा कुलसचिव राजेश बंसल सहित प्राध्यापकों तथा गैर शिक्षक कर्मचारियों ने टीमों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed