फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU: Students upset over poor exam results, burnt effigy of VC

सीडीएलयू : खराब परीक्षा परिणाम पर बिफरे विद्यार्थी, वीसी का फूंका पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
CDLU: Students upset over poor exam results, burnt effigy of VC
सीडीएलयू के गेट के बाहर वाइस चांसलर का पुतला फूकंते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन कर कुलपति का पुतला फूंका। विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन पर परीक्षा परिणाम में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम में खामियां होने और सॉफ्टवेयर में भी तकनीकी खराबी होने की बात कही। इस दौरान पुलिस को भी बुलाया गया।
सीडीएलयू में प्रदर्शनकारी विद्यार्थी सुबह करीब 11 बजे एकत्र हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। एक घंटा परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार सलार मौके पर पहुंचे। विद्यार्थियों ने आरोप लगाए कि सॉफ्टवेयर की खामियों को उन्हें झेलना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को परिणाम लेट हो रहा है। जो विद्यार्थी पेपर में उपस्थित थे, उनको अनुपस्थित दिखा रखा है। जोग्राफी पेपर में फेल को पास और पास को फेल दिखाया गया। मैथ के विद्यार्थियों ने तीन पेपर दिए थे, परंतु परिणाम दो पेपर को अपलोड कर रखा है। इसलिए इसकी जांच करवाई जाए।
विज्ञापन

इस दौरान परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि सॉफ्टवेयर ठीक है तो जांच की मांग सरासर निराधार है। इस मौके पर, सुमित, गगन, रेखा रानी, बिट्टू रानी, प्रिया, पूजा, सुमन, सतवीर, नेशनल कॉलेज छात्र नेता मंदीप सोनी, आजाद कुमार, प्रशांत ठाकुर, राजेंद्र, मनदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, राकेश कुमार, अंकुश कुमार विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मचारियों ने बंद किया गेट, अजय चौटाला का काफिला मुड़ा
सीडीएलयू में देवीलाल जयंती पर एक नाटक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। इसमें जजपा सुप्रीमो डॉ. अजय चौटाला को मुख्य अतिथि के रूप में जाना था। जब अजय चौटाला बाईपास गेट पर पहुंचे तो प्रदर्शनकारी विद्यार्थी प्रदर्शन कर रहे थे। इसे देखकर चौटाला वापस मुड़ गए और कोर्ट की तरफ गेट से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

हम परीक्षा परिणाम जारी कर रहे हैं। हमने अंतिम वर्ष के सभी विद्यार्थियों का परिणाम जारी कर दिया है। अभी हमारा सॉफ्टवेयर तैयार हो रहा है। तो कुछ दिक्कत आती है तो उसको तुरंत प्रभाव से ठीक कर दिया जा रहा है। जिन विद्यार्थियों का परिणाम जारी नहीं हुआ है। उनको गोपनीय परिणाम जारी करके हाथों हाथ दिया जा रहा है।- राजकुमार सलार, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed