फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU studenet demonstred in sisa

विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की मांगे की पूरी, छात्रों ने फोन में रिकार्ड की परीक्षा नियंत्रक की स्टेटमेंट

Tue, 13 Jul 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
CDLU studenet demonstred in sisa
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएयू) के कॉलेजों में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं की ऑनलाइन परीक्षा और कोई पांच प्रश्न करने के विकल्प की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले छात्रों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने कुलपति की शव यात्रा निकाली। हालांकि बाद में विवि के परीक्षा नियंत्रक ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है विश्वविद्यालय की स्नातक कक्षाओं की परीक्षाए 13 जुलाई से शुरू प्रस्तावित हैं। परीक्षाओं को लेकर कोई सूचना जारी न होने पर सोमवार को छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी बाल भवन में एकत्र हुए। यहां से विश्वविद्यालय तक विद्यार्थियों ने कुलपति की शव यात्रा निकाली। विद्यार्थी प्रदर्शन करते हुए कुलपति भवन के बाहर पहुंचे लेकिन पुलिस बल ने उन्हें कार्यालय में जाने से रोक दिया। जिसके बाद छात्र वहीं धरने पर बैठ गए। विद्यार्थियों की मांग सुनने के लिए रजिस्ट्रार राकेश वधवा व परीक्षा नियंत्रक राजकुमार सलार पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऑनलाइन परीक्षा व कोई पांच प्रश्न वाली मांग को मान लिया गया है। जिस पर विद्यार्थियों ने नोटिफिकेशन जारी करने की बात कही।
विज्ञापन

रि-अपीयर परीक्षाओं पर नहीं बनी सहमति
रि-अपीयर परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन का विकल्प नहीं दिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक राजकुमार सलार ने कहा कि वह विद्यार्थी पहले ही ऑफलाइन कक्षाओं में अपनी पढ़ाई को पूरा कर चुके है। इसलिए उन्हें यह विकल्प नहीं दिया जाएगा। हालांकि उनके लिए प्रश्न पत्र में से कोई पांच प्रश्न करने का विकल्प रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइ रोड़ी ग्रुप ने भी ऑनलाइन परीक्षा की रखी मांग
नेशनल कॉलेज से बीएससी के विद्यार्थियों की परीक्षा 16 जुलाई से शुरू है। विद्यार्थियों ने परीक्षा में ऑनलाइन करवाने को लेकर बाइ रोड़ी ग्रुप के बैनर तले रजिस्ट्रार राकेश वधवा को ज्ञापन सौंपा। साथ ही उन्होंने मांग की है कि विश्वविद्यालय को राजनीतिक कार्यक्रमों के साथ ना जोड़ा जाए। यह विद्यार्थियों के पढ़ने की जगह है, ना कि राजनीतिक पार्टियों के सभा करने का स्थान। इस मौके पर अमृत सिंह, राजू, संदीप बरार, नंदनी व प्रीयिा मौजूद रही।

स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं के रेगुलर विद्यार्थियों को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों विकल्पों से परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान विद्यार्थी कोई पांच प्रश्न कर सकता है। ऑफलाइन परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद ऑनलाइन परीक्षाओं की तिथि घोषित की जाएंगी।
रामकुमार सलार, परीक्षा नियंत्रक, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed