{"_id":"640cc327943f15ab8d05de94","slug":"cdlu-preparations-for-phd-admission-started-details-of-seats-sought-from-departments-sirsa-news-c-21-1-76815-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएलयू : पीएचडी दाखिला की तैयारियां शुरू, विभागों से मांगा सीटों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएलयू : पीएचडी दाखिला की तैयारियां शुरू, विभागों से मांगा सीटों का ब्योरा
Sat, 11 Mar 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
सीडीएलयू का प्रवेश द्वार।
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में जल्द ही पीएचडी के दाखिला शुरू होंगे। पीएचडी ऑर्डिनेंस तैयार हो चुका है और इसे कार्यकारी परिषद की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। सभी विभागों से सीटों का ब्योरा मांग लिया गया है। अब सोमवार को बैठक सीडीएलयू प्रशासन मंथन करेगा। इसके बाद दाखिला अधिसूचना जारी की जाएगी।
सीडीएलयू के करीब 16 विभागों में पीएचडी के दाखिला होते हैं। इनमें नियमित प्राध्यापक हैं। ऐसे में सीडीएलयू ने अब तैयारियां पूरी कर ली हैं। पीएचडी ऑर्डिनेेंस को तैयार करके कार्यकारी परिषद की बैठक में मंजूरी भी दिला ली गई है। अब आगे की प्रक्रिया चल रही है। बताया जा रहा है कि सीडीएलयू के अंग्रेजी, कॉमर्स, पत्रकारिता विभाग, लोक प्रशासन विभाग, खेल विभाग, अर्थशास्त्र, गणित, बायोटेक्नोलोजी, बोटनी, जूलोजी सहित अन्य विभागों में पीएचडी के लिए दाखिला होंगे। सीडीएलयू प्रशासन ने सभी विभागों से सीटों का ब्योरा मांग लिया है। इसमें प्रोफेसर के अनुसार खाली सीटों की संख्या निर्धारित की जाएगी। इसके बाद एकेडमिक ब्रांच पूरी रिपोर्ट तैयार करके पेश करेगी। सोमवार को एकेडमिक विभाग की ओर से बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें कुलपति, रजिस्ट्रार, डीन ऑफ एकेडमिक सहित कई विभागों के चेयरमैन भी शामिल हो सकते हैं। इस बैठक में मंथन के बाद दाखिला को लेकर अधिसूचना जारी करने का फैसला लिया जाएगा।
प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा दाखिला, 6 महीने का करना होगा कोर्स वर्क
सीडीएलयू के अधिकारी बताते हैं कि प्रवेश परीक्षा के आधार पर पीएचडी में दाखिला होगा। इसके परिणाम के बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी। दाखिला होने के बाद शोधार्थियों को 6 माह का कोस वर्क भी पूरा करना होगा। इसके बाद परीक्षा होगी और फिर रिसर्च के टॉपिक अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन
पीएचडी का आर्डिनेंस तैयार है। सोमवार को बैठक होनी है। इसमें चर्चा करके आगे की प्रक्रिया शुरू करने संबंधी फैसले लिए जाएंगे। -प्रो. एसके गहलावत, डीन ऑफ एकेडमिक, सीडीएलयू, सिरसा।