फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CBI examines records of Government Girls Middle and Primary School

Sirsa News: सीबीआई ने राजकीय कन्या मिडिल व प्राथमिक स्कूल का जांचा रिकाॅर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
CBI examines records of Government Girls Middle and Primary School
रानियां। जांच के दौरान उपस्थित बच्चे, अभिभावक व विद्यालय स्टाफ। संवाद
रानियां। सीबीआई की टीम ने वीरवार को शहर के नाथों वाला मोहल्ला स्थित राजकीय कन्या मिडल स्कूल व राजकीय प्राथमिक पाठशाला के वर्ष 2014-15 व 2015-16 का रिकॉर्ड खंगाला। सीबीआई यूनिट चंडीगढ़ के इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने दोनों विद्यालयों के रिकॉर्ड की गहनता से जांच की और वर्ष 2014-15 व 2015-16 के दौरान अध्ययनरत विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से पूछताछ की।
विज्ञापन


हालांकि, टीम के सदस्यों ने जांच के विषय में ज्यादा कुछ नहीं बताया। मामला वर्ष 2014-15 व 2015-16 के दौरान विद्यालय में दाखिला संख्या घटने का बताया जा रहा है। उस समय नाथों वाला मोहल्ला स्थित राजकीय गर्ल्स मिडल स्कूल में करीब 500 विद्यार्थी अध्ययनरत थे।
विज्ञापन


इनमें करीब 157 विद्यार्थियों की लिस्ट विभाग की ओर से जारी की गई। उनमें से करीब 150 विद्यार्थी व उनके अभिभावक सीबीआई अधिकारियों के समक्ष उपस्थित हुए जबकि सात विद्यार्थी दूसरे राज्य के होने के चलते संपर्क नहीं हो पाया। जांच टीम के सदस्यों ने प्रत्येक विद्यार्थी व उनके अभिभावकों से स्टेशनरी, बैग, स्टायफंड, मिड डे मील, ड्रेस सहित अन्य कई प्रकार की सुविधाओं के बारे में सवाल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच घंटे तक चली कार्रवाई

सूचना के मुताबिक विद्यार्थियों की संख्या घटने का कारण आधार कार्ड व अन्य कागजात ने होने के कारण स्कूल छोड़ने बताया जा रहा है। टीम की यह कार्रवाई 5 से 6 घंटे तक चली और रिपोर्ट बनाकर टीम के सदस्य अपने साथ ले गए। अधिकारियों ने जो भी सवाल किए बच्चों ने उनका जवाब दिया। सीबीआई टीम की इस कार्रवाई के दौरान दोनों विद्यालयों का स्टाफ इसमें व्यस्त रहा। टीम की जांच रिपोर्ट में क्या बात सामने आई है यह तो जांच रिपोर्ट में खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed