फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cash from the retired roadways employee's house, jewelery theft, sirsa news

सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मचारी के घर से नकदी, आभूषण चोरी

Wed, 08 Mar 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 08 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। हिसार रोड स्थित एमसी कॉलोनी में चोरों ने रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर को निशाना बनाया। चोर घर से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण, हजारों की नगदी, कपड़े और अन्य जरूरी कागजात चुराकर ले गए। सिटी पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एमसी कॉलोनी निवासी राम नारायण हरियाणा रोडवेज का सेवानिवृत्त कर्मचारी है। चार मार्च को राम नारायण सह परिवार अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ गया हुआ था। गत दिवस वापिस घर लौटा तो गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। राम नारायण का कहना है कि अलमारी खुली पड़ी थी और उसमें से सोने- चांदी के आभूषण गायब थे। अलमारी से हजारों की नकदी और जरूरी कागजात भी गायब थे। चोर कपड़ों से भरे दो बैग और लेडिज सूट भी ले गए। इसके बाद घटना की सूचना बस अड्डा चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। जांच अधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि राम नारायण की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed