{"_id":"6384a8233f44223ede2d3da5","slug":"case-registered-against-a-supporter-who-fired-in-the-air-in-the-joy-of-winning-the-election-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: चुनाव जीतने की खुशी में समर्थक को हर्ष फायरिंग पड़ी महंगी, गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: चुनाव जीतने की खुशी में समर्थक को हर्ष फायरिंग पड़ी महंगी, गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mon, 28 Nov 2022 05:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बडागुढ़ा, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बडागुढ़ा, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 28 Nov 2022 05:52 PM IST
सार
ब्लॉक समिति का चुनाव जीते उम्मीदवार के एक समर्थक ने जीत की खुशी में सरेआम रिवॉल्वर लहराते हुए कई हवाई फायर किए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कर लिया है।
विज्ञापन
हवाई फायरिंग का वीडियाे वायरल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा में जिला प्रशासन ने हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाई हुई है, लेकिन फिर भी लोग बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला बडागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव बप्पां का है जहां ब्लॉक समिति का चुनाव जीते उम्मीदवार के एक समर्थक ने जीत की खुशी में सरेआम रिवॉल्वर लहराते हुए कई हवाई फायर किए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। इस संबंध में बडागुढ़ा पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दरअसल बीते रविवार को जिला परिषद व ब्लॉक समिति के चुनाव परिणाम घोषित हुए थे। जिनमें ब्लॉक समिति में गांव बप्पां के पूर्व सरपंच गुरदेव सिंह की जीत हुई। जिसके बाद उनके समर्थकों का जश्न मनाते हुए वाहनों का काफिला गुजरा।
विज्ञापन
इसी दौरान उनके समर्थक नरेश कुमार उर्फ बच्ची ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से कई हवाई फायर किए। ये वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दी। इस संबंध में पुलिस ने देसराज नामक व्यक्ति की शिकायत पर नरेश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पहले भी मामले आ चुके है सामने
बता दें कि चुनावों की जीत के बाद जिले में इस तरह के अब से पहले 2 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें पहला मामला गांव दड़बा का है जहां नवनिर्वाचित महिला सरपंच डीजे पर नाचते हुए फायर करती नजर आई। तो वहीं दूसरा मामला गांव पंजुआना का है जहां सरपंच प्रतिनिधि भी जीत की खुशी में फायर करते दिखाई दिए।
दोनों जगहों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अब ये तीसरा मामला सामने आया है। बड़ी बात ये है कि चुनावों के दौरान लाइसेंसी हथियार थानों में जमा करवाने के आदेश जारी होते हैं। लेकिन फिर भी लोग हथियार अपने पास रखते हैं।
पुलिस ने इस मामले में देसराज नामक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। -अजय कुमार, कार्यवाहक थाना प्रभारी (बडागुढ़ा)।