{"_id":"64f8c19446db06d3cc036025","slug":"case-of-taking-worker-hostage-in-municipality-office-regular-bail-to-gokul-setia-sc-st-act-sirsa-news-c-128-1-sir1002-5636-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका कार्यालय में कर्मी को बंधक बनाने का मामला : गोकुल सेतिया को नियमित जमानत, एससी\/एसटी एक्ट भी हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका कार्यालय में कर्मी को बंधक बनाने का मामला : गोकुल सेतिया को नियमित जमानत, एससी/एसटी एक्ट भी हटाया
Wed, 06 Sep 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नगर परिषद कार्यालय में कर्मचारी को बंधक बनाने के मामले में आरोपी गोकुल सेतिया के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। बुधवार को इस मामले में आरोपी गोकुल सेतिया सीजेएम कोर्ट समक्ष पेश हुए। कोर्ट ने उन्हें चार्जशीट की प्रतिलिपि दी और उनकी इस मामले में नियमित जमानत को मंजूर कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट की धारा को हटा दिया है। पुलिस जांच में उनपर एससी/एसटी एक्ट का आरोप साबित नहीं हुआ। इस मामले की अगली सुनवाई 11 जनवरी 2024 को होगी।
बता दें कि सिरसा विधानसभा सीट से आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके युवा नेता गोकुल सेतिया के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने जनवरी 2023 में सरकारी कार्य में बाधा डालने, बंधक बनाने, धमकी देने व एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी गोकुल सेतिया ने 19 जनवरी 2023 को सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। 21 जनवरी को कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद गोकुल सेतिया ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। यहां उन्हें राहत मिल गई।
दोनों पक्षों में जमकर हुई थी गाली-गलौज
नगर परिषद कार्यालय में रिश्वत के आरोप लेने को लेकर 11 जनवरी 2023 को 3 घंटे तक जमकर हंगामा हुआ था। युवा नेता गोकुल सेतिया ने एक सेवादार पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ने का दावा किया। इस दौरान सफाई कर्मचारी व गोकुल सेतिया आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में गाली-गलौज भी हुई। नगर परिषद के ईओ ने गोकुल सेतिया व उसके समर्थकों पर कर्मचारी को बंधक बनाकर बैठाने और कार्यालय को हाईजैक करने का आरोप लगाया। नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे हरि विष्णु कॉलोनी निवासी मनोज कोचर ने आरोप लगाया कि बीते दो तीन माह से वह एनओसी निकलवाने के लिए आ रहा है, लेकिन अधिकारी प्लाट की एनओसी नहीं निकाल रहे। ऐसे में उन्होंने नगर परिषद के ही एक सेवादार से बात की। इसके बाद सेवादार ने एनओसी के बदले 10 हजार की मांग की और पांच हजार रुपये में सौदा हुआ।
विज्ञापन
कोट्स
जातिवाद की राजनीति और फूट डालना विपक्ष का काम है। वह विकास की सोच को छोड़कर इन चीजों को बढ़ावा देते है। हमारे जिले का माहौल खराब कर रहे हैं। मेरे मामले में पुलिस के कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली राजनीति से प्रेरित थी। एससी एसटी एक्ट टूटने से चीजें साफ हो गई हैं। सत्य की हमेशा जीत होती है। - गोकुल सेतिया