{"_id":"67e6dd79703e0208bb0e9a7d","slug":"case-filed-against-shopkeeper-for-employing-child-labour-sirsa-news-c-21-hld1018-593999-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बाल मजदूरी कराने के आरोप में दुकानदार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बाल मजदूरी कराने के आरोप में दुकानदार पर केस दर्ज
Fri, 28 Mar 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। बाल मजदूरी कराने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने एक दुकानदार के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) की अध्यक्ष अनीता वर्मा के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
जिला टास्क फोर्स समिति ने वीरवार को शहर की ऑटो मार्केट में एक दुकान में छापा मारा था। इस दौरान दुकान में 12 वर्षीय किशोर काम करता मिला। इसलिए गुरुनानक नगर निवासी दुकानदार बलदेव सिंह से पूछताछ की जबकि सीडब्लूसी की टीम ने पीड़ित किशोर की काउंसलिंग की। इसके बाद किशोर को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
जांच अधिकारी सत्यवान का कहना है कि आरोपी के खिलाफ बालक श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) अधिनियम, 1986 कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त की ओर से की गई गठित इस समिति में स्टेट क्राइम ब्रांच पुलिस, जिला शिक्षा विभाग से प्रवक्ता और जिला बाल संरक्षण विभाग के सदस्य शामिल हैं। टास्क फोर्स ने जिलेभर में बाल मजदूरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है।