फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Car collides with a tree near Anandgarh village, 2 dead, 2 injured

Sirsa News: गांव आनंदगढ़ के निकट पेड़ से टकराई कार, 2 लोगों की मौत, 2 घायल

Thu, 02 May 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 02 May 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Car collides with a tree near Anandgarh village, 2 dead, 2 injured
बडागुढ़ा। गांव आनंदगढ़ के निकट एक कार पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार महिला सहित 4 लोगों में से 2 की मौत हो गई व 2 घायल हो गए। इस संबंध में बडागुढ़ा पुलिस ने इत्तफाकिया की कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव मम्मड़ खेड़ा निवासी जयकरण अपनी पत्नी कृष्णा देवी, राम सिंह व गुलशन के साथ कार में सवार होकर गांव आनंदगढ़ में अपने ससुराल में आया हुआ था। मंगलवार शाम को जब चारों लोग वापस मम्मड़ खेड़ा जा रहे थे तो रास्ते में आनंदगढ़ के निकट कार के आगे अचानक नीलगाय आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। कार गुलशन चला रहा था।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में कार सवार चारों लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर जांच के बाद करीब 50 वर्षीय जयकरण को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं करीब 20 वर्षीय गुलशन की देर रात्रि उपचार के दौरान मौत हो गई। एएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि इस संबंध में मृतक जयकरण के पुत्र के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की गई है। मृतक गुलशन ऑनलाइन फार्म भरने आदि का कार्य करता था। वहीं जयकरण खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed