फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Car collided with family returning from marriage, two injured

शादी से लौट रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर, दो जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Car collided with family returning from marriage, two injured
टक्कर लगने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के डबवाली मार्ग पर लाल बत्ती चौक पर रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने दूल्हे के मामा की गाड़ी को टक्कर मार दी। कार में सवार दूल्हे का मामा यशपाल सिंह और मामी संगीता घायल हो गए। पास के एक निजी अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने तेज रफ्तार कार चलाने वाले चालक व अन्य को काबू किया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हिसार की अनाजमंडी में रहने वाले यशपाल सिंह ने बताया कि गत दिवस वे अपने गांव चाहरवाला से भात भरने के लिए बहन की ससुराल सिरसा जिले के गांव निरबान गए थे। दो भांजों विजय और रितेश की शादी थी। रविवार शाम को निरबान से बारात नुहियांवाली के लिए रवाना हुई थी। रात करीब 12 बजे के बाद शादी की रस्म अदा करने के बाद पारिवारिक सदस्यों के साथ कार में सवार होकर निरबान गांव जा रहे थे। जैसे ही सिरसा के डबवाली मार्ग पर लाल बत्ती चौक पर पहुंचे और गाड़ी को मोड़ने लगा तो शहर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सीधे उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण कार की अगली वाली सीट पर बैठी पत्नी संगीता को चोटें आई। दुर्घटना में उसे भी चोटें आई। दूसरी गाड़ी में आए परिवार वाले पास के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए। घटना की जानकारी मिलने पर शहर पुलिस थाना से राजकुमार मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed