{"_id":"688529daf1de8efbb902219f","slug":"candidates-appeared-for-cet-exam-amid-tight-security-sirsa-news-c-128-1-slko1008-141468-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कड़ी सुरक्षा में परीक्षार्थियों ने दी सीईटी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कड़ी सुरक्षा में परीक्षार्थियों ने दी सीईटी की परीक्षा
Sun, 27 Jul 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
रानियां। सीईटी की परीक्षा पुलिस की कड़ी सुरक्षा में आयोजित की गई। पहले चरण में फतेहाबाद जिले के अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए रानियां पहुंचे।
रानियां में कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें राजकीय गर्ल्स कॉलेज, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डायमंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दी गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दी जीनियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ये परीक्षा पहले चरण में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न करवाई गई। बाहर के आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने व वापस लाने के लिए रोडवेज कर्मचारियों और शिक्षकों की डयूटी लगाई गई थी। स्कूल वाहन को बस स्टैंड पर अलसुबह ही रोक दिया था। परीक्षा से पहले ही फ्लाइंग स्कवाॅयड व ड्यूटी मजिस्ट्रेट सक्रिय हो गए थे।
अधिकारियोंं ने बताया कि सरकार और प्रशासन का मुख्य फोकस परीक्षा के सुचारु और निष्पक्ष आयोजन पर है। सभी अधिकारियों की बैठक लेकर यह निर्देश दे दिए गए थे कि सभी अधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करें। परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के कड़े आदेश जारी किए हुए थे। इसके साथ ही शहर के लोगों ने भी अभ्यर्थियों के साथ पूरा सहयोग दिया। उनकी हर सुविधा का ध्यान रखा। शहर के समाजसेवी युवाओं ने स्वयं के स्तर पर सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचाने व उनके सामान की देखभाल कर मानवता की सेवा की मिसाल पेश की।